सब्सक्राइब करें

Shani Ast 2026: मार्च में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, नई नौकरी से लेकर धन लाभ की होगी प्राप्ति

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Feb 2026 05:14 PM IST
सार

Shani Ast 2026: जल्द शनि मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जिससे12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर देखने को मिलेगा। यह प्रभाव शनि के उदय होने तक बना रहेगा।

विज्ञापन
Shani Ast 2026 date time and impat on zodiac know Shani Ast prabhav
Shani Ast 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Ast 2026: वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 2027 तक भी यहां बनें रहेंगे। इस दौरान मार्च माह में शनि अस्त अवस्था में भी रहेंगे, जिसे बेहद प्रभावशाली माना गया है। बता दें, 13 मार्च 2026 को शाम 7 बजकर 13 मिनट पर कर्मफलदाता शनि मीन में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर वह उदित होंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, शनि के अस्त से उदित होने तक की अवधि बेहद खास होती हैं। इस समय शनि कुछ राशियों पर मेहरबान रहते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसलिए शनि की यह चाल कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी मानी जा रही है। इससे जातकों को धन लाभ, संघर्षों का फल, करियर में अच्छे रिजल्ट मिलने की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Trending Videos
Shani Ast 2026 date time and impat on zodiac know Shani Ast prabhav
Shani Ast 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि वालों पर क्या होगा असर 
  • ज्योतिषियों के मुताबिक, कर्क राशि वालों पर इस समय शनि की विशेष कृपा बनी रहेगी। 
  • मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं और कोई खास आपके जीवन में आ सकता है।
  • आपको आपके प्रयासों का पूर्ण फल प्राप्त होगा।
  • धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं।
  • यदि आप लंबे समय से किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिल सकती है। 
  • शनि की कृपा से नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
  • पारिवारिक जीवन में भी स्थिरता और संतुलन बना रहेगा।
 

Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Rahu Mangal Yuti 2026: 23 फरवरी के बाद इन राशियों का खुलेगा किस्मत का दरवाजा, कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Ast 2026 date time and impat on zodiac know Shani Ast prabhav
Shani Ast 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि वालों पर प्रसन्न होंगे महादेव
  • कन्या राशि वालों को शनि की अनुकूल दृष्टि से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। 
  • अटके हुए काम बन सकते हैं और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। 
  • निवेश से लाभ के संकेत हैं, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। 
  • विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा और आप प्रसन्न रहने वाले हैं
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 
 

Holashtak 2026: होलाष्टक में इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shani Ast 2026 date time and impat on zodiac know Shani Ast prabhav
Shani Ast 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि वालों के लिए समय रहेगा शुभ 
  • मीन राशि वालों के लिए समय उन्नति का संकेत दे रहा है। 
  • प्रमोशन या पदोन्नति के योग बन रहे हैं और कोई सपना भी पूरा होगा। 
  • नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। 
  • करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। 
  • सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप नए लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे।

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोग रहें अलर्ट

Shani Budh Yuti 2026: कई वर्षों बाद शनि-बुध की युति, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed