Saturn 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और वह मकर-कुंभ के स्वामी हैं। चूंकि शनि न्याय के कारक है, इस कारण वह जातकों को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। हालांकि, शनि जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तब भी जातकों को कर्मों का फल प्राप्त होता है। यही नहीं उनके करियर-कारोबार को लेकर किए गए कठिन प्रयासों का फल उन्हें मिलता है। नए साल में भी शनि अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए कुछ राशियों पर विशेष कृपा करेंगे। बता दें, साल 2026 के प्रारंभ में शनि मीन राशि में मार्गी रहेंगे। यहां रहते हुए वह 20 जनवरी को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिर 17 मई को रेवती नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इसी बीच 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर 2026 को एक बार फिर मीन राशि में शनि मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में साल 2026 में शनि मीन राशि में रहेंगे और कुछ राशियों को इससे विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जाते हैं।
Shani Gochar 2026: नए साल में इन राशि वालों की शनि चमकाएंगे किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
Saturn 2026: साल 2026 के प्रारंभ में शनि मीन राशि में मार्गी रहेंगे। यहां रहते हुए वह 20 जनवरी को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिर 17 मई को रेवती नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इसी बीच 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर 2026 को एक बार फिर मीन राशि में शनि मार्गी हो जाएंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों पर नए में शनि की कृपा रहने वाली है। आपके लिए समय सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। शनि की कृपा से करियर-कारोबार में चल रही परेशानियां दूर होती नजर आएंगी। इस दौरान मित्रों और सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको हर काम में मिलेगा। यही नहीं वेतन में वृद्धि से लेकर कार्यक्षेत्र में सफलता सुनिश्चित होगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे और नए लोगों से आपकी खास मुलाकात इस वर्ष होने वाली है। इस दौरान आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। यही नहीं मेष राशि वालों को जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर सुख सुविधाओं का आनंद लेंगे।
Vastu Tips for Money: पर्स में पैसा नहीं टिक रहा? अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय विलासिता जीवन जीने जैसा रहने वाला है। नए साल में किसी वाहन की खरीदारी करेंगे। हालांकि, कोई लग्जरी आइटम की खरीदारी कर उसे घर भी ला सकते हैं। फैमिली लाइफ में किसी भी बात पर अनावश्यक टोका टोकी से मुक्ति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण बिजनेस डील पूरी हो सकती है। आपका व्यापार बढ़ने से नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। बाजार में भी आपकी साख बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपको भविष्य में सुखद परिणाम देगा। इस दौरान काम को लेकर यात्रा करेंगे, जहां प्रभावी लोगों से संपर्क होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
Jupiter Transit in Gemini 2025: गुरु गोचर से बदलेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, 6 महीने तक मिलेंगे मनचाहे परिणाम
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि वालों के लिए 2026 खास रहने वाला है। आपके भौतिक सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की परिस्थिति अनुकूल रहेंगी। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। सकराकी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगए। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक सुख सुविधाओं की भी प्राप्ति होगी। इस समय प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी के इंटरव्यू देने के लिए यह समय उपयुक्त है। आपको व्यापार में आई मंदी से मुक्ति मिलेगी। विवाह के लिए घर वालों को राजी कर पाएंगे। प्रेम विवाह करना का आपका सपना पूरा होगा। साथी के साथ अच्छा समय आप बिताएंगे।