सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2026 Upay: शनि जयंती पर करें शनि महाराज से जुड़े ये सरल उपाय, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 15 May 2026 04:08 PM IST
सार

Shani Jayanti 2026 Upay: शुभ योग के साथ इस साल 16 मई 2026 को शनि जयंती मनाई जा रही है। इस दिन कुछ उपाय करना शुभ होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
shani jayanti upay for sade sati and Dhaiya health money in hindi
Shani Jayanti 2026 Upay - फोटो : Amar Ujala

Shani Jayanti 2026 Upay: इस साल 16 मई 2026 को शनि जयंती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि होती है, जिसे शनिदेव की जन्मतिथि माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता माना गया है, जो जातकों को कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से पूजा और कुछ खास उपाय करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, ढैय्या, आर्थिक परेशानियां, कर्ज, नौकरी में रुकावट और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से राहत मिलने लगती हैं। कहा जाता है कि, शनि जयंती पर सच्चे मन से किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।



Shani Jayanti Rashifal 2026: शनि जयंती पर किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और किसकी बढ़ेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर व्रत पारण तक का समय

Trending Videos
shani jayanti upay for sade sati and Dhaiya health money in hindi
Shani Jayanti 2026 Upay - फोटो : adobe stock

शनि जयंती पर जरूर करें ये उपाय

  • शनि जयंती के दिन श्रद्धा भाव से ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। मान्यता है कि, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होने लगती हैं।
  • इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल, काला तिल, काली उड़द और नीले फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे शनि दोष शांत होने लगते हैं।

Shani Jayanti 2026: शुभ संयोग में शनि जयंती, जानें कैसे करें शनिदेव की पूजा जिससे दूर होंगे दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
shani jayanti upay for sade sati and Dhaiya health money in hindi
Shani Jayanti 2026 Upay - फोटो : अमर उजाला
  • शनि जयंती पर अपराजिता के पौधे का दान करें। कहते हैं कि, इससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • इस शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों को काला तिल, तेल, छाता, काली उड़द, वस्त्र और अनाज का दान करें। यह उपाय रुके हुए कार्यों में गति देता है और आर्थिक परेशानियां कम करता है।
shani jayanti upay for sade sati and Dhaiya health money in hindi
Shani Jayanti 2026 Upay - फोटो : अमर उजाला AI
  • शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करने से कुंडली में शनि की अशुभ स्थिति कमजोर पड़ने लगती है। साथ ही साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम होता है।
  • शनि जयंती पर छाया दान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यह उपाय शनि के कष्टों को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
shani jayanti upay for sade sati and Dhaiya health money in hindi
Shani Jayanti 2026 Upay - फोटो : अमर उजाला
  • शनि जयंती पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव का ध्यान करें। यह उपाय बेहद फलदायी माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed