Shani Margi 2026: साल 2026 के अंत में शनि देव की चाल में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से इसे साल की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि देव मीन राशि में अपनी वक्री अवस्था समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे। शनि की इस सीधी चाल का प्रभाव जून 2027 तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने और लाभ के नए अवसर मिलने की संभावना है, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि की मार्गी चाल कुछ राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ सकती है। इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं, मेहनत के बावजूद कुछ काम अटक सकते हैं और छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों के लिए समय कष्टकारी रहेगा।
शनि की मार्गी चाल से मेष-सिंह सहित इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, हर काम में आ सकती हैं बाधाएं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
Shani Margi 2026: शनि की मार्गी चाल से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस दौरान नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में चुनौतियां आने की आशंका है। जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
