Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि के गोचर को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि शनि करीब ढाई वर्ष के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में लंबे समय बाद शनि का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए अलग-अलग तरह के संकेत लेकर आता है। शनि को न्याय और कर्म का कारक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शनि देव जातकों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यही वजह है कि शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। वर्तमान में शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं। इसके बाद 3 जून 2027 को शनि मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, मेष में गोचर करने से पहले शनि का मीन राशि में रहना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं। साथ ही कई परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
जून 2027 तक इन राशि वालों को शनि देंगे मनचाहा लाभ, घर और गाड़ी खरीदने से लेकर सभी सपने होंगे पूरे
Lucky Zodiac: यह समय कुछ राशि वालों के लिए सफलता के अवसर लेकर आ सकता है। जातकों को अटके हुए काम पूरे होने के साथ जीवन में चल रही कई परेशानियों से भी राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली माना जा रहा है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम बनते हुए नजर आ सकते हैं। किसी पुराने मामले में राहत मिलने के साथ कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। निवेश माध्यमों से अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर-आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है।
केतु कर्क गोचर 2026: इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, 2027 तक चमकेगी किस्मत
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अचानक बनने वाले अवसर भाग्य का साथ दिला सकते हैं। इस दौरान ऐसे लोगों का सहयोग मिल सकता है, जो पर्दे के पीछे से आपकी मदद कर रहे हैं। मेहनत के परिणाम प्राप्त होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इस समय आप मानसिक रूप से भी खुद को अधिक मजबूत महसूस कर सकते हैं। इस समय धैर्य के साथ काम पूरा करने पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं।इस समय कला के क्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद मिल सकती है। आपकी समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की नौकरी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनतजिम्मेदारी की सराहना होने के साथ नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं।
मंगल और गुरु की महायुति से इन 3 राशि वालों का चमकेगा समय, मिलेगी सफलता और सपने होंगे पूरे