Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि देव की चाल ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। खासतौर पर साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से गुजर रही राशियों के लिए शनि की स्थिति काफी मायने रखती है। यही कारण है कि अक्तूबर में होने वाला शनि का यह नक्षत्र गोचर खास माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि 9 अक्तूबर 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। ऐसे में शनि का यह गोचर अपने ही नक्षत्र में होने जा रहा है, जो 8 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए समय शुभ, तो कुछ जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 12 राशियों पर शनि के इस नक्षत्र गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।
राशिफल: शनि का नक्षत्र गोचर किन राशि के लोगों को देगा खुशियां और किसे कष्ट? जानें मेष से मीन तक सभी का हाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:32 AM IST
सार
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि का नक्षत्र गोचर अपने ही नक्षत्र में होने वाला है। ऐसे में उनका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ सकता है। इसके असर से 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इस राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन