सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Gochar 2026: शनि गोचर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 5 महीने तक मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 10 Feb 2026 01:09 PM IST
सार

Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope: शनि नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इससे जातकों के अटके काम पूरे और परिश्रमों का मनाचाहा रिजल्ट प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan 2026 date and impact know rashifal in hindi
Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं और वह सबसे धीमी गति से चाल चलने वाले ग्रह हैं। वर्तमान में वह राशि चक्र की आखिरी राशि मीन में विराजमान हैं। शनि 2027 तक भी यहां बनेंगे रहेंगे और उसके बाद अपना अगला गोचर करेंगे। लेकिन मीन में रहते हुए कर्मफल दाता शनि 17 मई 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। यहां पर शनि 17 अक्तूबर 2026 तक बने रहेंगे। इस अवधि में कुछ राशियों को विशेष लाभ और शनि महाराज की असीम कृपा मिल सकती हैं। इन जातकों को प्रयासों का फल, करियर में सफलता, धन लाभ और आय से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। खास बात यह है कि, इन शुभ परिणामों का फल जातकों पर 5 महीने तक बना रहेगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Shukra Gochar 2026: शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशि वालों को मिलेगा जबदस्त लाभ और करेंगे तरक्की
Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर मेष से लेकर मीन राशि वाले शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, हर कामना होगी पूर्ण

Trending Videos
Shani Nakshatra Parivartan 2026 date and impact know rashifal in hindi
Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। तनाव से छुटकारा मिल सकता है। करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। इस समय लव पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। खास बात यह है कि, नई नौकरी के प्रयास भी सफल होते हुए नजर आएंगे। धन बचत की दिक्कतें दूर होती हुई नजर आएगी। छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।

Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan 2026 date and impact know rashifal in hindi
Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफलता हासिल करेंगे। धनु राशि वाले व्यवसाय में प्रगति को देखकर संतोष महसूस करेंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। नया काम करने का सपना पूरा होगा। अपने लक्ष्यों को लेकर किए गए सभी संघर्ष सफल होते हुए नजर आएंगे। 

Shani Nakshatra Parivartan 2026 date and impact know rashifal in hindi
Shani Nakshatra Parivartan 2026 Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने से बड़ी राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से अपेक्षित सुख-सहयोग प्राप्त होता रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। विदेश यात्रा को लेकर नई डील फाइनल होगी। शनिदेव की कृपा से अटे काम भी पूरे होंगे। 

Wealth Dreams Signs: अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो समझें जल्द ही हो सकते हैं मालामाल
राहु-मंगल की युति से बनेगा अंगारक योग, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान
Nadi Dosh: कुंडली मिलान में नाड़ी दोष क्या होता है? जानें वैवाहिक जीवन पर इसका असर और इससे बचने के उपाय

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed