सब्सक्राइब करें

Mangal Budh Yuti: अप्रैल में शनि के नक्षत्र में होगी मंगल-बुध की युति, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 10 Mar 2026 01:55 PM IST
सार

Mars Mercury Conjunction: शनि के नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में मंगल और बुध का संयोग होगा। मंगल और बुध के संयोग का कुछ राशियों के लोगों के आर्थिक और व्यावसायिक जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं किन राशियों को मिलेगी तरक्की।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan and mangal budh yuti brings success and money to these zodiac signs
Budh Mangal ki yuti - फोटो : adobe

Mangal Budh Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 6 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके ठीक 5 दिन बाद यानी 11 अप्रैल को बुध भी इसी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। परिणामस्वरूप, शनि द्वारा शासित नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में मंगल और बुध की युति होगी। मंगल और बुध की इस युति का कुछ विशेष राशियों से संबंधित व्यक्तियों के आर्थिक और व्यावसायिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी राशियों को इस युति के दौरान आर्थिक तरक्की प्राप्त होने की सम्भावना है।  


Guru Margi 2026: गुरु मार्गी से किन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन, जानें राशिफल
Shani Ast: 13 मार्च से इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान, शनि के अस्त होने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Guru Margi 2026: 11 मार्च को गुरु होंगे मार्गी, मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम

Trending Videos
Shani Nakshatra Parivartan and mangal budh yuti brings success and money to these zodiac signs
जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल-बुध की युति वरदान साबित होगी। यदि  आप किसी नए स्टार्टअप या टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़े हैं तो इस दौरान आपको काफी मुनाफा होने की उम्मीद है। पिछले निवेशों से भी अच्छा रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। फैसले लेने की आपकी क्षमता और तेज होगी। इसके साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan and mangal budh yuti brings success and money to these zodiac signs
आपको अपना वह पैसा वापस मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
बुध ग्रह कन्या राशि के स्वामी है।  मंगल बुध की युति कन्या राशि वालों के जीवन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस दौरान आपको अपना वह पैसा वापस मिलने की संभावना है जो पहले कहीं फंसा हुआ था या बकाया था। अगर आप अभी किसी जमीन-जायदाद से जुड़े कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं तो इस समय फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी उम्मीद है। समाज में आपकी  प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा आप अपने जीवन में चल रही किसी भी बड़ी चुनौती या समस्या को सफलतापूर्वक हल कर पाएंगे।

Shani Nakshatra Parivartan and mangal budh yuti brings success and money to these zodiac signs
आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह स्वयं शनि हैं। इसी के नक्षत्र यानी उत्तराभाद्रपद में यह युति होने वाली है। यह समय कुंभ राशि के जातकों के लिए एक सुनहरा दौर साबित हो सकता है। जो लोग विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं या विदेशी कंपनियों के साथ व्यापारिक सौदे करना चाहते हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ और आनंदमय रहेगा। मंगल ग्रह की ऊर्जा आपको व्यापार में सोच-समझकर जोखिम उठाने का साहस देगी। इसके प्रभाव से भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Parivartan and mangal budh yuti brings success and money to these zodiac signs
घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। - फोटो : amar ujala

मीन राशि 
मंगल बुध की युति मीन राशि वालों के निजी और पेशेवर दोनों ही जीवन में अपार लाभ लेकर आएगा। आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप कोई बड़ी संपत्ति जैसे कि कोई जमीन-जायदाद या वाहन खरीदने की स्थिति में हो सकते हैं। छात्रों के लिए इस दौरान एकाग्रता और ध्यान बढ़ने से पढ़ाई-लिखाई में तरक्की और सफलता के रास्ते खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलना एक पक्की संभावना बन जाएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed