फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के गोचर से इन तीन राशियों पर रहेगी पैनी नजरें, 58 दिन तक कर्मफलदाता शनि का रहेगा प्रभाव

Wed, 14 Oct 2026 06:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Oct 2026 06:08 PM IST
सार

ज्योतिष में शनि सभी ग्रहों में मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि अभी मीन राशि में हैं और 11 दिसंबर को वक्री से मार्गी होंगे। 

विज्ञापन
shani transit 2026 shani margi in meen rashi these zodiac sign will be lucky
शनिदेव होंगे मार्गी - फोटो : अमर उजाला
शनि की चाल, दशा और दिशा का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में गोचर हैं। आपको बता दें कि शनि 27 जुलाई 2026 से इसी अवस्था में हैं, जो अब आने वाले 11 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे। अभी शनि करीब 58 दिनों तक मीन राशि में टेढ़ी चाल से चलेंगे। शनि की टेढ़ी चाल का प्रभाव कुछ राशि वालों पर लगातार बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी। लेकिन शनि की टेढ़ी चाल से घबराने की जरूरत ज्यादा नहीं है। शनि परेशानियां देकर कई तरह के सीख देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। शनि की टेढ़ी चाल का प्रभाव आने वाले कुछ दिनों में कुछ राशि वालों पर ज्यादा देखने को मिलेगा। 
Trending Videos
shani transit 2026 shani margi in meen rashi these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर शनि का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के मामलों में आपको कुछ दिक्कतें आ सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। इस दौरान आपको बेफिजूल के खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करना होगा। आने वाले कुछ दिनों में कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर सहकर्मियों संग वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां बढ़ सकती है। इस दौरान आपको खुद को संयमित रखना होगा।



 
shani transit 2026 shani margi in meen rashi these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर शनि का प्रभाव 
आने वाले दिनों में सिंह राशि के जातकों के ऊपर काम का ज्यादा बोझ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना होगा। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। कार्यस्थल पर आपको अपने आपको कंट्रोल में रखना होगा। बेवजह किसी पर गुस्सा करने से बचना होगा। व्यापार में धन संबंधी मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 

लकी राशिफल: शुक्र के उदय से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सफलता और सम्मान में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
shani transit 2026 shani margi in meen rashi these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर शनि का प्रभाव
मीन राशि वालों को आने वाले दिनों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही फूंकफूंक कर कदम रखने होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। कार्यों में आपको कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम को करने में आपको सतर्कता बरतनी होगी। अधूरे काम पर आपको पूरी तरह के फोकस करना होगा। 

सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: 4 राशियों के करियर, धन और रिश्तों में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed