Shani Vakri 2026: शनि ग्रह इस समय बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं। यहां रहते हुए वह 27 जुलाई 2026 को रात 10 बजकर 21 मिनट पर वक्री होने वाले हैं। इस अवस्था में शनि 11 दिसंबर 2026 को सुबह 3 बजकर 51 मिनट तक रहेंगे। ज्योतिष में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। इनका प्रभाव व्यक्ति के कर्म, सफलता, सम्मान, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मान्यता है कि शनि की वक्री चाल का असर केवल लोगों के जीवन पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि की वक्री चाल का देश-दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
Shani Vakri 2026: 15 दिन बाद शनि के बड़े परिवर्तन से मचेगी देश-दुनिया में हलचल, 3 राशियां मुश्किल में
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल का असर केवल लोगों के जीवन पर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की परिस्थितियों पर भी देखने को मिल सकता है। कई क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया पर असर
शनि के वक्री होने से देश-दुनिया की कार्यप्रणाली पर व्यापक असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान सरकार जिन योजनाओं पर काम कर रही होगी, उनमें कुछ रुकावटें या देरी की स्थिति बन सकती है। कई मामलों में परिणाम उम्मीद के विपरीत भी देखने को मिल सकते हैं। जनता के बीच असंतोष की भावना बढ़ सकती है और प्रशासनिक स्तर पर कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सरकारी तंत्र पर कार्यभार बढ़ने की संभावना रहेगी। वहीं, सकारात्मक माहौल में भी कुछ कमी महसूस हो सकती है।
Mangal Nakshatra Parivartan 2026: 24 जुलाई से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर में दिखेगा बड़ा उछाल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में दशम और एकादश भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में शनि आपके द्वादश भाव में गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं। ऐसे में खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नया काम करने से पहले योजनाओं पर विचार करें। काम को लेकर तनाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। हर निर्णय सोच-समझकर लें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
Shukra Gochar 2026: 16 जुलाई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, अगले 14 दिन मिलेंगे शानदार अवसर और करेंगे तरक्की
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में शनि आपके भाग्य भाव में गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं। भाग्य का साथ कम मिल सकता है। कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस संबंध में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और कागज से जुड़े काम सावधानी के साथ करें। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में पंचम और षष्ठ भाव के स्वामी हैं। वर्तमान में शनि आपके सप्तम भाव में गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं। ज्योतिष में सप्तम भाव में शनि के वक्री गोचर को बहुत अनुकूल नहीं माना गया है। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी से बचें।
Numerology: रिश्तों में टिक नहीं पाते इस मूलांक वाले, अक्सर बनते हैं एक से ज्यादा शादि के योग