सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shardiya Navratri 2025: इस नवरात्रि मां दुर्गा इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, आर्थिक समस्या से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 10:07 AM IST
सार

Sharidiya Navratri Lucky Rashiyan: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की तिथियां 22 सितंबर 2025 से 2 अक्तूबर 2025 तक हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस नवरात्रि में विशेष रूप से कुछ राशियों के जातकों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बरसने वाली है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Blessing On These Zodiac Sign
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
loader

Shardiya Navratri 2025: हर साल आश्विन मास में धूमधाम से मनाया जाने वाला शारदीय नवरात्रि देवी मां दुर्गा को समर्पित एक पवित्र त्योहार है। इस नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखते हैं। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली के नए मार्ग खोलता है। मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं, जिससे उनके सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Pitru Paksha: पितृपक्ष में क्यों किया जाता है श्राद्ध, नहीं करने पर क्या प्रभाव होता है?
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की तिथियां 22 सितंबर 2025 से 2 अक्तूबर 2025 तक हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस नवरात्रि में विशेष रूप से कुछ राशियों के जातकों पर मां दुर्गा की असीम कृपा बरसने वाली है। इनके आशीर्वाद से जीवन की सभी बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक-व्यावसायिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह नवरात्रि खास होगी।
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये पांच चीजें, बनती है नकारात्मकता का कारण

Trending Videos
Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Blessing On These Zodiac Sign
धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शारदीय नवरात्र आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। इस दौरान मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद आपके ऊपर विशेष रूप से बनी रहेगी, जिससे आपके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, लोग आपकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता को सराहेंगे। इस समय आपको कई अवसर मिलेंगे जहां आप नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे और महत्वपूर्ण निर्णय लेने का मौका मिलेगा। इससे आप समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। मंदिर, पूजा स्थल या धार्मिक संस्थानों की तरफ से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग भी हैं, जिससे आपके अंदर आध्यात्मिक और सामाजिक दायित्वों की भावना प्रबल होगी। गुरु और शुक्र ग्रह की शुभ दृष्टि आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप माता की सेवा और भक्ति में मन लगाएंगे, जिससे मानसिक शांति और संतोष प्राप्त होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति के साथ-साथ आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवरात्र के दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें। यदि आप नए कार्य या योजनाएं शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Blessing On These Zodiac Sign
नए अवसर मिलेंगे, खासकर कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
शारदीय नवरात्र के दौरान सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ और फलदायक रहेगा। माता दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिससे आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी राय और नेतृत्व को महत्व देंगे। नए अवसर मिलेंगे, खासकर कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आप अपने प्रयासों से सफलता के नए मुकाम हासिल करेंगे। व्यवसाय या नौकरी में वृद्धि के योग बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतोष भी मिलेगा। माता की भक्ति में मन लगेगा और पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। नए कार्य या योजनाएं शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, खासकर तनाव और थकान से बचें।

Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Blessing On These Zodiac Sign
इस दौरान शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शारदीय नवरात्र बहुत फलदायक साबित होगा। देवगुरु की कृपा से आपके मन में भक्ति की गहरी भावना जागृत होगी, और आप पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ मां दुर्गा की सेवा एवं पूजा करेंगे। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और कई मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप अपने परिवार की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं, आप देवी मां के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगी। करियर और व्यवसाय में भी यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आपके साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प से जल्दी ही सफलता के मार्ग खुलेंगे। नवरात्र के दौरान अपने पूजा-पाठ और भक्ति के नियमों का सटीक पालन करें और किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें, इससे आपको सर्वोत्तम फल प्राप्त होंगे। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान, योग या धार्मिक साधना करें। कुल मिलाकर यह नवरात्र आपके लिए नई शुरुआत और सफलताओं से भरा समय रहेगा।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Maa Durga Blessing On These Zodiac Sign
जो लोग अपने करियर या व्यवसाय में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा परिणाम मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्र का समय अत्यंत शुभ रहेगा। माता दुर्गा की आशीर्वाद से आपको आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ नए व्यापारिक अवसर भी प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। जो लोग अपने करियर या व्यवसाय में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें इस दौरान अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे। धार्मिकता और आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी, आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं या धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं। इससे मन को शांति और संतोष मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, बच्चों की ओर से खुशखबरी मिलने के योग हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नवरात्रि के दौरान माता की भक्ति भाव से पूजा करें, इससे आपके जीवन की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर पाचन और जोड़ों से संबंधित समस्याओं से बचाव करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed