सब्सक्राइब करें

Shiv Ji ki Priya Rashi: इन चार राशियों पर रहती है महादेव की विशेष कृपा, महाशिवरात्रि पर बढ़ेगी समृद्धि

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:44 PM IST
सार

Shiv Ji ki Priya Rashiyan: ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं यह कौन सी राशियां हैं।

विज्ञापन
Shiv Ji ki Priya Rashiyan Know lord shiva favorite zodiac signs
शिव जी की प्रिय राशियां - फोटो : Amar Ujala

Shiv Ji ki Priya Rashiyan: हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कई स्थानों पर धूमधाम से शिव बारात भी निकाली जाती है। वर्ष 2026 में यह पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा।



मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शिव-शक्ति की पूजा करने पर अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति होती है, जबकि विवाहित दंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिषीय दृष्टि से कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं यह कौन सी राशियां हैं।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की पूजा में जरूर करें इन शक्तिशाली शिव मंत्रों का जाप, पूर्ण होगी साधना
Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर प्रदोष काल और निशीथ काल में ही क्यों करते हैं पूजा? जानें इसका रहस्य एवं महत्व

Trending Videos
Shiv Ji ki Priya Rashiyan Know lord shiva favorite zodiac signs
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि शुभ संकेत लेकर आ सकती है। इस दौरान आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव में कमी आएगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा का भगवान शिव से गहरा संबंध है, और वृषभ राशि पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Ji ki Priya Rashiyan Know lord shiva favorite zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी यह पर्व सकारात्मक परिणाम दे सकता है। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। यदि पहले से कोई निवेश किया हुआ है, तो उससे भी लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

महाशिवरात्रि 2026: मेष से लेकर मीन राशि वाले इस तरह करें शिवलिंग का अभिषेक, ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति
Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम

Shiv Ji ki Priya Rashiyan Know lord shiva favorite zodiac signs
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के आसपास धन लाभ के योग दिखाई दे सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है। ज्योतिष में शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है और धार्मिक मान्यता के अनुसार शनि देव भगवान शिव के बड़े भक्त हैं।

विज्ञापन
Shiv Ji ki Priya Rashiyan Know lord shiva favorite zodiac signs
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह पर्व आर्थिक और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं और आय में वृद्धि संभव है। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। साथ ही मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि बनी रहने के संकेत हैं।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं उनके प्रिय भोग, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed