{"_id":"698ed6c62da83c7ba30ac27c","slug":"shani-pradosh-vrat-2026-kab-hai-sadesati-or-dhaiya-ke-upay-in-hindi-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Pradosh: शनि प्रदोष व्रत कल, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये खास उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shani Pradosh: शनि प्रदोष व्रत कल, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये खास उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
Shani Pradosh Vrat 2026: 14 फरवरी को वर्ष का पहला शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शनि प्रदोष व्रत उपाय
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
Shani Pradosh Vrat Upay: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। यह व्रत हर महीने दो बार, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन प्रदोष काल में शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
जिस वार को त्रयोदशी तिथि पड़ती है, उसी के अनुसार प्रदोष व्रत का नाम रखा जाता है। इस बार यह व्रत शनिवार को पड़ रहा है, तो इसे शनि प्रदोष कहा जाएगा। इसे शनि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। 14 फरवरी को वर्ष का पहला शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
शनि प्रदोष पर किए जाने वाले विशेष उपाय
- फोटो : Amar Ujala
शनि प्रदोष पर किए जाने वाले विशेष उपाय
शनि देव का संबंध काले और गहरे नीले रंग से जोड़ा गया है। इसलिए शनि प्रदोष के दिन इन रंगों से जुड़ी वस्तुओं का दान या अर्पण शुभ माना जाता है। इस दिन शनि देव को उड़द की दाल और लोहे से बनी वस्तु, जैसे कील, अर्पित करना लाभकारी बताया गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शनि देव के बीज मंत्र का जाप
- फोटो : adobe
शनि देव के बीज मंत्र का जाप
शनि देव के बीज मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जप भी अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। कम से कम 30 माला जप करने का विधान बताया गया है। नियमित जप से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।
4 of 5
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
- फोटो : अमर उजाला
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
एक अन्य उपाय है लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर उसमें लाल पुष्प रखें और उसे घर के मध्य स्थान, जिसे ब्रह्म स्थान कहा जाता है, वहां स्थापित करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है।
विज्ञापन
5 of 5
पीपल के वृक्ष का उपाय
- फोटो : adobe
पीपल के वृक्ष का उपाय
शनि प्रदोष के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना और संध्या समय दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त शनिवार को हनुमान जी की पूजा-आराधना करने से शनि दोष शांत होता है और कष्टों से राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।