सब्सक्राइब करें

Shani Pradosh: शनि प्रदोष व्रत कल, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए करें ये खास उपाय

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 13 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

Shani Pradosh Vrat 2026: 14 फरवरी को वर्ष का पहला शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2026 kab hai sadesati or dhaiya ke upay in hindi
शनि प्रदोष व्रत उपाय - फोटो : Amar Ujala

Shani Pradosh Vrat Upay: सनातन परंपरा में प्रदोष व्रत को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। यह व्रत हर महीने दो बार, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन प्रदोष काल में शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से महादेव प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।



जिस वार को त्रयोदशी तिथि पड़ती है, उसी के अनुसार प्रदोष व्रत का नाम रखा जाता है। इस बार यह व्रत शनिवार को पड़ रहा है, तो इसे शनि प्रदोष कहा जाएगा। इसे शनि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। 14 फरवरी को वर्ष का पहला शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस अवसर पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Pradosh Vrat: क्या प्रदोष और महाशिवरात्रि का व्रत एक ही दिन रखा जाएगा? जानें सही तिथियां और पूजा मुहूर्त
 

Trending Videos
Shani Pradosh Vrat 2026 kab hai sadesati or dhaiya ke upay in hindi
शनि प्रदोष पर किए जाने वाले विशेष उपाय - फोटो : Amar Ujala

शनि प्रदोष पर किए जाने वाले विशेष उपाय
शनि देव का संबंध काले और गहरे नीले रंग से जोड़ा गया है। इसलिए शनि प्रदोष के दिन इन रंगों से जुड़ी वस्तुओं का दान या अर्पण शुभ माना जाता है। इस दिन शनि देव को उड़द की दाल और लोहे से बनी वस्तु, जैसे कील, अर्पित करना लाभकारी बताया गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2026 kab hai sadesati or dhaiya ke upay in hindi
शनि देव के बीज मंत्र का जाप - फोटो : adobe

शनि देव के बीज मंत्र का जाप
शनि देव के बीज मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जप भी अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। कम से कम 30 माला जप करने का विधान बताया गया है। नियमित जप से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

Shani Pradosh Vrat 2026 kab hai sadesati or dhaiya ke upay in hindi
नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय - फोटो : अमर उजाला

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
एक अन्य उपाय है लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर उसमें लाल पुष्प रखें और उसे घर के मध्य स्थान, जिसे ब्रह्म स्थान कहा जाता है, वहां स्थापित करें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है।

विज्ञापन
Shani Pradosh Vrat 2026 kab hai sadesati or dhaiya ke upay in hindi
पीपल के वृक्ष का उपाय - फोटो : adobe
पीपल के वृक्ष का उपाय
शनि प्रदोष के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना और संध्या समय दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त शनिवार को हनुमान जी की पूजा-आराधना करने से शनि दोष शांत होता है और कष्टों से राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed