Shukra Gochar In Vrishchik Rashi: 26 नवंबर 2025 को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में आते ही कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। दरअसल, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्यदेव और सेनापति मंगल देव वृश्चिक में स्थित हैं। सूर्य जहां आत्मसम्मान को बढ़ाते हैं, वहीं मंगल ऊर्जा और गुस्से का कारक है। ऐसे में शुक्र का यहां आना कुछ राशि वालों के लिए दिक्कतें बढ़ा सकता है। इस अवधि में कई जातकों को करियर में दिक्कतें, रिश्तों में तनाव, व्यापार में मानसिक उलझनें और कई तरह की गलतफहमियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसके अलावा प्रेम संबंधों में कठिनाइयां मन को प्रभावित करेंगी। ऐसे में आइए इन राशियों को जानते हैं।
Shukra Gochar In Vrishchik Rashi: शुक्र के गोचर से इन राशियों की बढ़ेगी उलझनें, करियर में होगी परेशानी
Shukra Gochar In Vrishchik Rashi: 26 नवंबर 2025 को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में आते ही कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। दरअसल, वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्यदेव और सेनापति मंगल देव वृश्चिक में स्थित हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय कठिन हो सकता है। शुक्र का यह गोचर आपके छठे भाव में होगा, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आपको काम का अधिक तनाव होने से स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय प्रेम संबंधों में भी सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं अन्यथा आपकी बात बिगड़ सकती हैं। कठिन परिश्रम प्रयास करते हुए अपना बेहतर आउटपुट देने का प्रयास आपको करना होगा। इस समय व्यापार में मंदी का सामना करेंगे।
Navpancham Rajyog 2026: नए साल पर बना नवपंचम राजयोग इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, शनिदेव दिलाएंगे अपार धन
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय चुनौतियों भरा रहेगा। दरअसल, शुक्र आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे। इस कारण आपको करियर में सफलता मिलने में कठिनाइयां आएंगी। कारोबार में धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें। करियर को लेकर तनाव रहेगा, जिस कारण परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के लिए अभी धैर्यवान रहना होगा। पारिवारिक चिंताएं और कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आपका तनाव बढ़ सकता है। परिवार में कुछ विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं।
Angel Numbers: बार-बार नजर आती हैं 11:11, 2:22 और 3:33 जैसी संख्या? जानें क्या है एंजल नंबर का मतलब
Surya Mangal Rajyog 2026: शनि की राशि में बन रहा शक्तिशाली राजयोग, नए साल में चार राशियों की किस्मत चमकेगी
मीन राशि
साल 2026 में बनेंगे दुर्लभ राजयोग, 3 राशियों को मिलेगा करियर और धन में बड़ा उछाल
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर उनके नवम भाव में होगा। इसलिए आपको व्यापार के सभी कार्यों को सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। इस समय सिंगल लोग अपने काम को लेकर किसी पर भरोसा न करें। कोर्ट के मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विवाह में बाधाएं देखने को मिलेंगी। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X