फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर शुक्र होंगे उदय, इन 3 राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत

Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को शुक्र उदय होंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इससे कुछ राशि वालों के प्रेम, वैवाहिक जीवन, सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

विज्ञापन
shukra uday on Karwa Chauth 2026 these zodiac will be lucky and get more benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 29 अक्तूबर को सौभाग्य और प्रेम के कारक शुक्र उदय होंगे। उनके उदय होने से कुछ राशि वालों के सुख-सुविधाओं, प्रेम और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। साथ ही धन और ऐश्वर्य में वृद्धि के योग भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं, किन राशि वालों को शुक्र के उदय होने से लाभ मिल सकता है।


नवंबर लकी राशिफल 2026: नवंबर में इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी से लेकर पूरे होंगे कई सपने

Trending Videos
shukra uday on Karwa Chauth 2026 these zodiac will be lucky and get more benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का उदय शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस समय कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। धन लाभ होगा और स्थितियां बेहतर बनेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। नए अवसरों का लाभ उठाने और सोच-समझकर फैसले लेने से आपको आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर बन सकते हैं।
करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां

shukra uday on Karwa Chauth 2026 these zodiac will be lucky and get more benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का उदय तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। आपको मेहनत का मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय धन-लाभ होगा और कोई वस्तु खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में आपको सतर्क रहना होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
shukra uday on Karwa Chauth 2026 these zodiac will be lucky and get more benefits
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों को भाग्य का साथ मिल सकता है। नौकरी में इस राशि के जातकों को बेहतर लाभ के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। इसके अलावा नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। किसी पुराने आर्थिक मामले में प्रगति होने की संभावना बन सकती है।
करवा चौथ को लेकर न हों कन्फ्यूज, यहां जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और सरगी का समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed