Spasht Ketu in Magha Nakshatra Third Pad 2026: केतु 29 मई 2026 को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी और अचानक लाभ देने वाला ग्रह माना गया है। मान्यता है कि, इसका प्रभाव जीवन में अप्रत्याशित बदलाव और मान-सम्मान लेकर आता है। इसलिए केतु गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में जाना जाता है। यही कारण है कि, केतु का यह नक्षत्र पद गोचर कुछ राशि वालों के आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत दे रहा है, वहीं कुछ लोगों को मानसिक तनाव, उलझन और रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में मघा नक्षत्र में केतु का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
Ketu Nakshatra Gochar: केतु नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Megha Kumari
Updated Mon, 25 May 2026 11:17 AM IST
सार
Spasht Ketu in Magha Nakshatra Third Pad 2026: केतु का नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा और कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती हैं। आइए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव जानत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन