फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, राशि के अनुसार जानें क्या दान करना होगा शुभ

Wed, 12 Aug 2026 06:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 12 Aug 2026 06:21 AM IST
सार

Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026: हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में अपनी राशि के अनुसार, चीजों का दान आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 

विज्ञापन
surya grahan daan according to zodiac sign know  grahan daan list in hindi
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026: सावन महीने की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा, पितरों का तर्पण और जरूरतमंदों को दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए दान-पुण्य से जीवन में सकारात्मकता आती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2026 में हरियाली अमावस्या 12 अगस्त, बुधवार को मनाई जा रही है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन राशि के अनुसार दान करने से संबंधित ग्रहों को मजबूती मिलती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किस राशि के लिए क्या दान करना लाभकारी रहेगा।

surya grahan daan according to zodiac sign know  grahan daan list in hindi
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : Adobe Stock
  • मेष राशि के जातकों के लिए लाल मसूर की दाल का दान शुभ माना जाता है। इसे जरूरतमंद व्यक्ति को दान करने से मंगल ग्रह से जुड़े शुभ प्रभाव बढ़ने की मान्यता है।
  • वृषभ राशि वाले जातक सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार, इससे शुक्र ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
  • मिथुन राशि के लोगों के लिए हरी मूंग की दाल का दान शुभ माना जाता है। इससे कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना पूरी होती है।
surya grahan daan according to zodiac sign know  grahan daan list in hindi
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026
  • कर्क राशि वाले जातक जल से भरा पात्र दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन जीवन में आता है।
  • सिंह राशि के जातकों के लिए गेहूं का दान शुभ माना जाता है। इससे सूर्य से जुड़े सकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं।
  • कन्या राशि वाले जातक हरी मूंग का दान कर सकते हैं। इससे अटके काम को गति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan daan according to zodiac sign know  grahan daan list in hindi
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : freepik.com
  • तुला राशि के जातकों के लिए सफेद वस्त्र का दान शुभ माना जाता है। इससे शुक्र ग्रह की कृपा मिलती है।
  • वृश्चिक राशि वाले जातक तांबे की वस्तु दान कर सकते हैं। इससे साहस एवं आत्मबल मजबूत होता है।
  • धनु राशि के लोगों के लिए चना दाल का दान शुभ माना जाता है। इससे गुरु ग्रह की कृपा की कामना की जाती है।
विज्ञापन
surya grahan daan according to zodiac sign know  grahan daan list in hindi
Hariyali Amavasya and Solar Eclipse 2026 - फोटो : Adobe stock
  • मकर राशि के जातक काले तिल दान कर सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं में इससे शनि से जुड़े दोषों की शांति मिलती है।
  • कुंभ राशि वालों के लिए व्यक्ति को भोजन कराना शुभ माना जाता है। इससे भाग्य मजबूत बनता है।
  • मीन राशि के जातक हल्दी का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है और शुभ परिणामों की कामना की जाती है।
 

Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को दो बड़े ग्रहण, जानें ज्योतिष के अनुसार क्या होगा भारत पर इसका असर

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed