Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिसका असर व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिल सकता है। इसी वजह से इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों से जुड़े कुछ नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और घर से बाहर निकलने या यात्रा करने से बचने की मान्यता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि, साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानें सूतक काल और भारत में कब देगा दिखाई
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। हिंदू धर्म में इस अवधि को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय नकारात्मकता का प्रभाव अधिक होता है, जिस कारण इसका असर न केवल व्यक्ति बल्कि देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य ग्रहण का समय
12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसका समय रात 9 बजकर 04 मिनट से 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की शुरुआत और समाप्ति भारत में रात के समय होगी।
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। यह स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर ग्रहण दिखने और उसका प्रभाव भी अलग-अलग समय पर होगा।
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण कर्क राशि के साथ-साथ अश्लेषा नक्षत्र में घटित होने वाला है। इसलिए इसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस समय कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति का असर करियर और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है।
Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ
- ग्रहण के दौरान खाना बनाने और भोजन करने से बचना चाहिए।
- यदि किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है, तो आसमान में देखने की भूल न करें।
- मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।
- ग्रहण में मन को शांत रखें और कुछ भी नया काम न करें।