फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव

Thu, 06 Aug 2026 04:11 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 04:11 PM IST
सार

Solar Eclipse 2026 Astrology Impact: मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव हमारे जीवन पर भी देखने को मिलता है। यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Solar eclipse 2026 effects on zodiac signs total solar eclipse 2026 august 12 astrology
सूर्य ग्रहण 2026 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय - फोटो : AI

Solar Eclipse 2026 Effects on all Zodiac Signs: साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण सावन महीने में पड़ रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।



कब लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण?
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसकी शुरुआत 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से होगी और इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगा।

सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव और उपाय
 

Solar eclipse 2026 effects on zodiac signs total solar eclipse 2026 august 12 astrology
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। व्यापार करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट या कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Solar eclipse 2026 effects on zodiac signs total solar eclipse 2026 august 12 astrology
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं, साथ ही रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। इस अवधि में अनावश्यक यात्राओं और खर्चों से दूरी बनाकर चलना बेहतर रहेगा। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से लाभ मिलेगा।

उपाय: भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse 2026 effects on zodiac signs total solar eclipse 2026 august 12 astrology
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ और आय के नए साधन बनने के योग हैं। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, बातचीत के दौरान सावधानी रखना जरूरी होगा। गुस्से में बोले गए शब्द रिश्तों और कामकाज दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। विवादों से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियों का दान करें।
 

विज्ञापन
Solar eclipse 2026 effects on zodiac signs total solar eclipse 2026 august 12 astrology
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। कामकाज में कुछ धीमापन महसूस हो सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। लेन-देन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

उपाय: ग्रहण के अगले दिन उगते सूर्य को जल अर्पित करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed