फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

Thu, 06 Aug 2026 10:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 06 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

Sawan Second Somwar 2026: इस बार सावन का दूसरा सोमवार बेहद खास रहने वाला है। ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा और भाग्योदय के भी योग बनेंगे।

विज्ञापन
budhaditya yoga on sawan second somwar 2026 these zodiac sign will get extra benefits
Sawan Second Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sawan Second Somwar 2026: इस साल सावन का दूसरा सोमवार व्रत 10 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। यह दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहेगा और साथ ही ज्योतिष नजरिए से भी महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल, सावन के दूसरे सोमवार को बुध और सूर्य की कर्क राशि में युति रहेगी। इसके प्रभाव से बुधादित्य योग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। इस योग के प्रभाव में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्य करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती हैं। वहीं, इस दिन कुछ राशियों के लिए भी किस्मत के द्वार खुल सकते हैं। जातकों को करियर में अच्छी सफलता और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Chaturgrahi Yog: अगस्त महीने में कर्क राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन चार राशियों को मिल सकती है अच्छी खबरें

budhaditya yoga on sawan second somwar 2026 these zodiac sign will get extra benefits
Sawan Second Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
सावन के दूसरे सोमवार पर बनने वाला बुधादित्य योग कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं। खास बात यह है कि, लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और उनमें अच्छा लाभ संभव है। आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलने से कई मुश्किलें आसानी से दूर होंगी। किसी के आने से परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा।

budhaditya yoga on sawan second somwar 2026 these zodiac sign will get extra benefits
Sawan Second Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय का संकेत दे रहा है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस समय आप घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक कार्य का आयोजन कर सकते है। मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा और मानसिक तनाव कम होगा। काम को लेकर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यवसाय में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं।
Surya Grahan 2026: सावन शिवरात्रि के अगले दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें प्रभाव और सूतक काल का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
budhaditya yoga on sawan second somwar 2026 these zodiac sign will get extra benefits
Sawan Second Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को सावन के दूसरे सोमवार पर किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। बुधादित्य योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं। नए व्यापारियों के व्यापार में विस्तार के योग भी बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 
Mercury Transit 2026: बुध गोचर से इन तीन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-कारोबार में मिलेगा बड़ा लाभ
Mahalaxmi Rajyog: 9 अगस्त से इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed