Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके बीच बनने वाले कोणों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से लगभग 120 डिग्री के कोण पर रहेंगे। इस स्थिति से त्रि-एकादश या नवपंचम योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ और भाग्य को उन्नत करने वाला माना जाता है। सामान्यतः सूर्य और शनि के बीच विरोध का संबंध माना जाता है, लेकिन जब ये दोनों ग्रह इस विशेष कोण में आते हैं, तो इनके नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं और यह योग सफलता, सम्मान और आर्थिक समृद्धि प्रदान करने वाला बन जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Navpancham Rajyog 2026: कल बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:19 PM IST
सार
Navpancham Rajyog 2026: 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से लगभग 120 डिग्री के कोण पर रहेंगे। इस स्थिति से त्रि-एकादश या नवपंचम योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन