फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog 2026: कल बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ

Thu, 06 Aug 2026 01:19 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

Navpancham Rajyog 2026: 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से लगभग 120 डिग्री के कोण पर रहेंगे। इस स्थिति से त्रि-एकादश या नवपंचम योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
Surya Shani Navpancham Rajyog 7 August 2026 Benefits 4 Lucky Zodiac Signs
सूर्य शनि नवपंचम राजयोग 7 अगस्त 2026 - फोटो : AI

Navpancham Rajyog 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके बीच बनने वाले कोणों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को सूर्य और शनि एक-दूसरे से लगभग 120 डिग्री के कोण पर रहेंगे। इस स्थिति से त्रि-एकादश या नवपंचम योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ और भाग्य को उन्नत करने वाला माना जाता है। सामान्यतः सूर्य और शनि के बीच विरोध का संबंध माना जाता है, लेकिन जब ये दोनों ग्रह इस विशेष कोण में आते हैं, तो इनके नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं और यह योग सफलता, सम्मान और आर्थिक समृद्धि प्रदान करने वाला बन जाता है। आइए जानते हैं कि इस योग का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Surya Shani Navpancham Rajyog 7 August 2026 Benefits 4 Lucky Zodiac Signs
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
इस योग का प्रभाव मेष राशि वालों के करियर और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या मनचाही जगह पर स्थानांतरण मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

Surya Shani Navpancham Rajyog 7 August 2026 Benefits 4 Lucky Zodiac Signs
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, इसलिए शनि के साथ बना यह विशेष संबंध आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है और पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Shani Navpancham Rajyog 7 August 2026 Benefits 4 Lucky Zodiac Signs
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लिए यह योग आय के नए रास्ते खोल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश के लिहाज से यह समय अनुकूल माना जा सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
 

विज्ञापन
Surya Shani Navpancham Rajyog 7 August 2026 Benefits 4 Lucky Zodiac Signs
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि कर सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विदेश जाने के प्रयास भी सफल हो सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed