Budh Pushya Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 7 अगस्त 2026 को शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में बुध को वाणी, व्यापार और संवाद का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म और धैर्य के ग्रह हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के अलग-अलग स्वभाव के कारण इस अवधि में कुछ राशि के जातकों को कामकाज, सेहत और यात्रा से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध 16 अगस्त 2026 को दोपहर 2:17 बजे तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान जातकों को बिना सोच-विचार के कोई नया काम और बातचीत के दौरान शब्दों का चयन का खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं किन राशियों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता पड़ सकती हैं।
Budh Gochar 2026: 16 अगस्त तक इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट, सेहत और काम को लेकर बढ़ सकती हैं दिक्कतें
Budh Pushya Nakshatra Gochar 2026: बुध के नक्षत्र गोचर से कुछ राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। इस समय सभी कार्य सोच-समझकर करें। छोटी-सी गलतफहमी भी विवाद का कारण बन सकती है। इसके अलावा बुध और शनि का प्रभाव आपके मानसिक तनाव को भी अधिक बढ़ा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि
बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि किसी बात को गलत तरीके से कहने पर विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार व अपने अन्य कार्यस्थल पर भी किसी से अनावश्यक बहस करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए समय पर जांच करें। कारोबार करने वाले जातकों को निवेश या बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए।
देवगुरु बृहस्पति 10 अप्रैल को उच्च राशि कर्क में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी
Love Rashifal: सिंगल लोगों को मिल सकते हैं शुभ संकेत, जानें 6 अगस्त का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस अवधि में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन थोड़ी-सी लापरवाही आपको ऊपर भारी पड़ सकती है। धन लाभ के लिए सामान्य से अधिक प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अगर कोई कानूनी मामला या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा विषय चल रहा है, तो उसमें धैर्य बनाए रखें। करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। रिश्तों में बढ़ता तनाव आपको परेशान कर सकता है। निवेश को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा।
Astrology: बातों और व्यवहार से दिल जीत लेते हैं इन 3 राशियों के लोग, होते हैं बेहद समझदार और सौम्य
Budh Gochar 2026: बुध का कर्क राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लिए हो सकती है मुश्किल भरे दिनों की शुरुआत
कुंभ राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और ध्यान भटकने की संभावना रहेगी। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। किसी यात्रा पर जाना टल सकता है, जिस कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। दोस्तों के साथ पुरानी बातों को लेकर बहस में फंस सकते हैं। विवाह के लिए अभी कुछ बाधाएं आप झेल सकते हैं।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी