फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2026: 17 अगस्त को सूर्य का स्वराशि सिंह में गोचर, इन चार राशियों के लिए शुभ संकेत

Tue, 11 Aug 2026 02:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Aug 2026 02:41 PM IST
सार

Sun Transit 2026: 17 अगस्त को सूर्य कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग हैं। 

विज्ञापन
Sun Transit In leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gocahr Impact These 4 Zodiac Sign News in Hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI

Sun Transit 2026:  वैदिक पंचांग के अनुसार, सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और ये हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसी क्रम में ग्रहों के राजा सूर्य 17 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8 बजे कर्क से निकलकर अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। सूर्य का अपनी स्वराशि में गोचर को अच्छा और प्रभावशाली माना जाता है। सूर्य के अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करने से आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में विकास होता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन और कार्यक्षेत्र में नया और ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। सूर्य के स्वराशि सिंह में गोचर करने से कई जातकों की आर्थिक स्थित में मजबूती आने की संभावना है। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशि वालों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का अच्छा और सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 

Sun Transit In leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gocahr Impact These 4 Zodiac Sign News in Hindi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि पर प्रभाव
17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में गोचर आपकी ही राशि में होगा जिससे आपके व्यक्तित्व , आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि दिलाएगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग हैं। वहीं जो लोग व्यापार में उनको नई योजना में अवसर मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 

Sun Transit In leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gocahr Impact These 4 Zodiac Sign News in Hindi
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने से तुला राशि वालों पर अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आय के नए-नए अवसर और लाभ के मौके मिलेंगे जिससे आपकी बहुत सारी पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। इस दौरान आपका रुका हुआ काम बिना बाधा के पूरा होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में पदोउन्नति और मान-सम्मान की जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश के लिहाज से आने वाले दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे निवेश में कई गुने की वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gocahr Impact These 4 Zodiac Sign News in Hindi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का अपनी राशि में गोचर वरदान साबित होगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। करियर-कारोबार में आपको नई तरह की उपलब्धियां हासिल होंगी। कुछ ऐसे कामों में आप डालेंगे जिससे आपको बहुत ही तगड़ा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आफको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को एक साथ कई तरह के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
Sun Transit In leo 2026 Surya Ka Singh Rashi Me Gocahr Impact These 4 Zodiac Sign News in Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर प्रभाव
सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरी में नए तरह के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोतों बन सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं उनको नई तरह की डील और योजना में लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। 

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन

Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव

Surya Grahan 2026: कल साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत और होगा बंपर लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed