{"_id":"6a7ad78e4cb6e8923b0a82e6","slug":"surya-grahan-2026-solar-eclipse-on-sawan-amavasya-know-date-timing-visibility-in-india-and-zodiac-impact-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2026: कल सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें समय और राशियों पर असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2026: कल सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें समय और राशियों पर असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:48 PM IST
सार
Surya Grahan: 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लगने वाले इस ग्रहण का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर सामान्य रह सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
12 अगस्त 2026 को अमावस्या तिथि के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है।
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या इस बार खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों लिहाज से खास रहने वाली है। 12 अगस्त 2026 को अमावस्या तिथि के साथ सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। यह ग्रहण रात के समय लगेगा और इसकी पूरी अवधि 13 अगस्त की रात तक रहेगी। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का असर राशि और नक्षत्र पर देखा जा सकता है।
यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को लगेगा।
- फोटो : adobe
12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
साल 2026 का यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को लगेगा। पंचांग के अनुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। इसके बाद यह ग्रहण 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण का यह संयोग सावन अमावस्या के दिन बन रहा है। हिंदू पंचांग में सूर्य ग्रहण का अमावस्या से विशेष संबंध माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के आसपास घटित होता है।
3 of 8
भारत में दिखाई नहीं देगा ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
भारत में दिखाई नहीं देगा ग्रहण
भारत में रहने वाले लोगों के लिए इस सूर्य ग्रहण की सबसे अहम बात इसकी दृश्यता है। यह ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में देख सकेंगे। ग्रहण की दृश्यता वाले क्षेत्रों में ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर तथा स्पेन और पुर्तगाल के कुछ हिस्से शामिल बताए गए हैं। वहीं फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी और इटली के कुछ क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
भारत में नहीं लगेगा सूतक काल
भारत में नहीं लगेगा सूतक काल
सूर्य ग्रहण से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं में सूतक काल का विशेष उल्लेख मिलता है। सामान्य तौर पर सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू माना जाता है। हालांकि इसका धार्मिक पालन मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में किया जाता है जहां ग्रहण दिखाई देता है। चूंकि 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यानी यहां लोग सामान्य रूप से पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियां कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में ग्रहण
- फोटो : adobe
कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में ग्रहण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लगने वाला है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान, पिता और अधिकार का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण को ग्रहों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जाता है। ग्रहण का असर सभी राशि के जातकों पर समान नहीं माना जाता। किसी के लिए यह बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है तो किसी को फैसले लेते समय अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।