फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ

Mon, 10 Aug 2026 04:13 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 10 Aug 2026 04:13 PM IST
सार

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है, जहां प्रयासों को सफलता, आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक उन्नति के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ परिणाम दे सकता है।

विज्ञापन
Surya Grahan in kark rashi 2026 solar eclipse positive impact on zodiac signs for 90 days
सूर्य ग्रहण 2026 लकी राशियां - फोटो : AI

Surya Grahan 2026 Lucky Rashifal: हरियाली अमावस्या के दिन साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगी। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। फिर भी ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का असर केवल दिखाई देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह विश्व स्तर पर प्रकृति, राजनीति, करियर और सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग 90 दिनों तक बना रहता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है, जहां प्रयासों को सफलता, आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक उन्नति के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ परिणाम दे सकता है।

Surya Grahan in kark rashi 2026 solar eclipse positive impact on zodiac signs for 90 days
वृषभ राशि  - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
यह सूर्य ग्रहण आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा, जिससे आने वाले तीन महीने कई सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या आय में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों के लिए नए प्रोजेक्ट और ग्राहकों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुधार देखने को मिलेगा, खासकर ससुराल पक्ष से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत के नए अवसर सामने आएंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
 

Surya Grahan in kark rashi 2026 solar eclipse positive impact on zodiac signs for 90 days
कन्या राशि  - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
कन्या राशि के लिए यह ग्रहण 11वें भाव में होगा, जो लाभ और इच्छापूर्ति का भाव माना जाता है। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों और मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, क्योंकि उनके कार्यों की सराहना होगी और लक्ष्य पूरे होने के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह इच्छा पूरी हो सकती है। अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में शांति और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan in kark rashi 2026 solar eclipse positive impact on zodiac signs for 90 days
वृश्चिक राशि  - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण नौवें भाव में होने जा रहा है, जो भाग्य और धर्म से जुड़ा होता है। आने वाले 90 दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं या किसी अन्य कंपनी से बेहतर प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यापार में विस्तार और नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। समाज में सम्मान भी बढ़ सकता है।
 

विज्ञापन
Surya Grahan in kark rashi 2026 solar eclipse positive impact on zodiac signs for 90 days
मीन राशि  - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 
मीन राशि के लिए यह ग्रहण पांचवें भाव में होगा, जो शिक्षा, प्रेम और सृजन से संबंधित है। इस दौरान करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप किसी विवाद या परेशानी में फंसे हुए हैं, तो उससे राहत मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सफलता देने वाला साबित हो सकता है।

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव
Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed