{"_id":"6a7acb3a8ceb96c5f10a4ccd","slug":"surya-grahan-2026-impact-on-shani-sade-sati-or-dhaiya-people-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे 10 दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे 10 दिन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:16 PM IST
सार
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या झेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधानी रखनी होगी। इस दौरान जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं और जरूरी कामों में भी बाधाएं आ सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Surya Grahan impact
- फोटो : अमर उजाला AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Surya Grahan impact: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 4 मिनट पर सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह अगले दिन 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों की मानें, तो सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा और इसलिए इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं रहेगा। परंतु यह कर्क में घटित हो रहा है, इसलिए यह समय कुछ राशियों के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। खासतौर पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव झेल रहे लोगों को विशेष तौर पर सावधानी रखनी की जरूरत रहेगी। जातकों को तनाव, सेहत संबंधी दिक्कतें और निवेश को लेकर जोखिम उठाना पड़ सकता है। यही नहीं ग्रहण के बाद भी 10 दिन तक इन राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। आपको सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में जोखिम भरे कदमों से बचें। इस दौरान किसी भी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। कोई अपना आपकी भावनाओं को ठेस भी पहुंचा सकता है। हालांकि, कर्ज से राहत मिलेगी।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा ग्रहण, इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
3 of 6
Surya Grahan impact
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय धैर्य की परीक्षा वाला साबित होगा। आपको छोटे से छोटी बातों को लेकर तनाव होगा। रिश्तों में अनबन हो सकती है। इस दौरान आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए बातचीत करते समय संयम रखें। कार्यक्षेत्र में भी किसी सहकर्मी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा दोस्तों के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Surya Grahan impact
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप किसी नई नौकरी को पाने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत कर सकते हैं। इस दौरान मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में देरी हो सकती है, जिससे निराशा महसूस हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस समय किस्मत का कम साथ आप महसूस करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Surya Grahan impact
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए समय कठिनाइयों वाला रहेगा। आप किसी भी विवाद में न पड़ें। समाज में छवि प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी के साथ बेवजह बहस करने से बचें और अपनी बात शांत तरीके से रखने का प्रयास करें। इस दौरान छोटी-सी गलती भी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। भाग्य के साथ में कमी महसूस होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।