Surya Rohini Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य देव 25 मई 2026 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और 8 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का यह गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है। दरअसल, रोहिणी नक्षत्र पर चन्द्रमा का स्वामित्व है। वहीं सूर्य ऊर्जा और सम्मान के कारक ग्रह हैं। ऐसे में सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश करने पर कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। बता दें, इस अवधि को हिंदू धर्म में नौतपा कहा जाता है, जिसके कारण सूर्य का प्रभाव और अधिक प्रबल हो जाता है। माना जाता है कि इस समय सूर्य की ऊर्जा चरम पर रहती है, जिससे कुछ राशियों को करियर में मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में विशेष लाभ मिलने की अधिक संभावनाएं होती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Surya Nakshatra Parivartan 2026: 25 मई से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर में आएगा बड़ा उछाल
Surya Rohini Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य नक्षत्र गोचर से कई राशियों को कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही यह समय जीवन में नई उपलब्धियों के द्वार खोल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
सूर्य का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। करियर में प्रगति होने के पूरे संकेत हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। धन लाभ के लिए सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। विवाह के लिए नए प्रस्ताव आपके सामने आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सूर्य के शुभ प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों में गति आएगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
Vaidhriti Yog 2026: जून में वैधृति योग से बदलेगा भाग्य, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Shani Nakshtra Parivartan 2026: शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन, अक्तूबर तक इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिससे आपकी प्रतिभा सामने आएगी। कला के क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होते हुए दिखेंगे। नए लोगों से मिलकर व्यापार विस्तार की योजनाओं पर काम करेंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया वाहन आप खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत हो सकता है।
Grahan Yog 2026: 23 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा देखने को मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यह समय विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। समय आपके लिए नए मौके लेकर आएगा। आत्मबल और ऊर्जा में वृद्धि होगी। लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। पुराने निवेशों से मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे।
Guru Gochar 2026: जून की शुरुआत में गुरु का गोचर, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन