Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026 Horoscope: ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2026 को अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं। वह 16 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल दोनों ही प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जहां आत्मविश्वास, ऊर्जा, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराक्रम का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। किसी के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है, तो कुछ राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
सूर्य वृश्चिक गोचर 2026: किन राशि के लोग करेंगे तरक्की और कौन रहेगा परेशान, पढ़ें सभी राशियों का हाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:16 PM IST
सार
Surya Vrishchik Rashi Gochar 2026 Horoscope: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान सभी 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक जीवन पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
