मेष राशि
सेहत को नजरअंदाज न करें। भाई-बहनों का सहयोग रुके हुए काम पूरे कराने में मदद करेगा और पुरानी चिंताएं कम होंगी। परिवार से किया वादा निभाने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यात्रा के दौरान मिली जानकारी भविष्य में लाभ दिला सकती है। जरूरतमंदों की सहायता करने में भी मन लगेगा।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बातचीत में संयम रखें, क्योंकि छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य से परिस्थिति संभल जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए सोच-समझकर प्रतिक्रिया दें।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
पुराने दोस्तों से मुलाकात और बीती यादें आपका दिन खुशनुमा बना सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मित्र की सहायता करने से रिश्ते मजबूत होंगे। संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रगति संभव है। परिवार के सामने अपनी बात सावधानी से रखें। नई साझेदारी शुरू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। क्रोध में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखें। धैर्य और निरंतर प्रयास आपको अपने लक्ष्य के करीब ले जा सकते हैं।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
दोस्तों और परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा। हालांकि मनोरंजन के चक्कर में जरूरी कामों को न टालें। आय बढ़ाने के आपके प्रयास भविष्य में लाभ दे सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। संपत्ति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मतभेद होने पर बहस करने के बजाय शांति से समाधान निकालें।