सब्सक्राइब करें

धन और सुख के दाता शुक्र करेंगे मेष राशि में गोचर, इन तीन राशियों के लिए शुभ संकेत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Thu, 12 Mar 2026 01:19 PM IST
सार

Venus Transit 2026: सुख-समृद्धि और धन के दाता ग्रह शुक्र मार्च माह के अंत में मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बन सकते है।
 

विज्ञापन
venus transit 2026 in mesh rashi these zodiac sign will be lucky
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

Venus Transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे शुभ और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह धन, वैभव, प्रेम, विवाह, संतान और सुख-सुविधाओं के प्रमुख कारक होते हैं। शुक्र एक राशि में लगभग 26 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शुक्र अभी अपनी उच्च राशि मीन में हैं जो 26 मार्च को राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के ऊपर किसी न किसी तरह का प्रभाव देखने को अवश्य मिलेगा। लेकिन कुछ राशि वालों के ऊपर शुक्र के मेष राशि में गोचर का विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 



Surya Shani Yuti 2026: मीन राशि में सूर्य-शनि की युति, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव

Trending Videos
venus transit 2026 in mesh rashi these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में गोचर बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और बारहवें के स्वामी हैं जो मेष राशि में गोचर करने पर यह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का 11वां भाव बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आय और इच्छापूर्ति वाला स्थान होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। धन अर्जित करने के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातको को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि और व्यापार में अच्छा मुनाफा अर्जित करने में कामयाबी मिल सकती है। 

Tirgrahi Yog 2026: 15 मार्च से वृषभ-कन्या संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit 2026 in mesh rashi these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में गोचर बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। शुक्र सिंह राशि वालों के लिए तीसरे और दशम भाव के स्वामी होकर आपके नवम भाव में गोचर करेंगे ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। करियर के मामलों में आपको लाभ के अवसरों की वृद्धि हो सकती है। नौकरी में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी के कई रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। नए तरह के प्रोजेक्ट में आपको अच्छा खासा मुनाफा अर्जित करने का अवसर आपको मिल सकता है। 

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें

venus transit 2026 in mesh rashi these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित रहेगा। शुक्र आपकी कुंडली के 11वें और छठे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। करियर में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और नई-नई योजनाओं पर आपको लाभ होता हुआ दिखाई देगा। करियर में उछाल होता दिखाई दे सकता है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed