सब्सक्राइब करें

Shukra Mesh Rashi Gochar: शुक्र करेंगे मेष में प्रवेश, सिंह समेत इन राशि वालों के बदल जाएंगे दिन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 12 Mar 2026 01:16 PM IST
सार

Shukra Mesh Rashi Gochar: शुक्र का मेष में गोचर बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि यह राशि चक्र की पहली राशि है। इस दौरान कुछ जातकों को विशेष परिणामों की प्राप्ति के साथ-साथ धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Shukra Mesh Rashi Gochar 2026 Date impact and rashifal in hindi
Shukra Mesh Rashi Gochar - फोटो : अमर उजाला

Shukra Mesh Rashi Gochar: नवग्रहों में शुक्र सबसे विशेष हैं, क्योंकि वह सुख-सौभाग्य, प्रेम और विलासिता जीवन के कारक है। उनका प्रभाव व्यक्ति के आकर्षण में वृद्धि करने से लेकर उसके मान-सम्मान में वृद्धि करता है। अब वह जल्द मंगल के घर प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। बता दें, 26 मार्च 2026 की सुबह 04 बजकर 50 मिनट पर शुक्र देव मेष राशि में एंट्री करेंगे। इस गोचर से इन 3 राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही सुख-सुविधा और भोग-विलास में वृद्धि भी संभव है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


 

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर से इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के मिलेंगे अवसर

Mangal Budh Yuti: अप्रैल में शनि के नक्षत्र में होगी मंगल-बुध की युति, इन राशियों को मिलेगी तरक्की

Trending Videos
Shukra Mesh Rashi Gochar 2026 Date impact and rashifal in hindi
Shukra Mesh Rashi Gochar - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। दरअसल, कर्क राशि वालों के शुक्र देव ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी माने जाते हैं। अब उनका मेष राशि में गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में करियर में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है। कला में निखार आने से आप उस क्षेत्र में और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही नई नौकरी, मनचाहा रोजगार, व्यापार विस्तार आदि कामना पूरी होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने की पूरी संभावना है। सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर भी ध्यान अगर दे रहे थे, तो अच्छे परिणाम हासिल करेंगे।

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Mesh Rashi Gochar 2026 Date impact and rashifal in hindi
Shukra Mesh Rashi Gochar - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। अब इनका मेष राशि में गोचर आपके नौवें भाव में होने जा रहा है। इसलिए सिंह राशि वालों को भाग्य का पूर्ण साथ मिलने वाला है। धार्मिक या तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। एक साथ कई काम मिलने से तरक्की जैसा आप महसूस करेंगे। पुराने धन को निकालने का काम आसानी से पूरा होगा। आप विदेश यात्रा के लिए कागजात का काम कर सकते हैं और उसके पूरा होने की भी संभावना है। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

Chaitra Navratri Lucky Zodiac Signs: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, इन 4 राशिवालों को मिलेगा लाभ

Shukra Mesh Rashi Gochar 2026 Date impact and rashifal in hindi
Shukra Mesh Rashi Gochar - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब उनका मेष राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस दौरान साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस होगी। समाज के कार्यों में बढ़चढ कर आप हिस्सा लेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं। इस दौरान छात्रों को उनकी मेहनत का मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। करियर में भी अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। आप किसी कॉलेज सा संस्था का हिस्सा बन सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा।


Surya Shani Yuti 2026: मीन राशि में सूर्य-शनि की युति, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव
Tirgrahi Yog 2026: 15 मार्च से वृषभ-कन्या संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed