सब्सक्राइब करें

Surya Shani Yuti 2026: मीन राशि में सूर्य-शनि की युति, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 12 Mar 2026 11:44 AM IST
सार

Surya Shani Yuti 2026: मीन राशि में बनने वाला यह संयोग कुछ राशियों के लिए नए अवसर, तरक्की और बदलाव के संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य-शनि की यह युति सभी 12 राशियों पर किस प्रकार प्रभाव डाल सकती है।

विज्ञापन
Surya Shani Yuti 2026 sun saturn in pisces horoscope predictions for 12 zodiac-signs
क्यों खास है सूर्य-शनि की युति? - फोटो : Amar Ujala

Surya Shani Yuti 2026 Effects on Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 14 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण ग्रह संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और शनि की युति का निर्माण होगा। मीन राशि में यह संयोग लगभग 30 साल बाद बन रहा है, इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इसे काफी अहम माना जा रहा है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है, वहीं शनि कर्म, अनुशासन और न्याय के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में स्थित होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखा जा सकता है। 



क्यों खास है सूर्य-शनि की युति?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य और शनि को पिता-पुत्र का संबंध माना गया है। इन दोनों ग्रहों की युति को प्रभावशाली इसलिए भी माना जाता है क्योंकि यह व्यक्ति के कर्म, जिम्मेदारियों और जीवन की दिशा पर असर डाल सकती है। इस बार मीन राशि में बनने वाला यह संयोग कुछ राशियों के लिए नए अवसर, तरक्की और बदलाव के संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य-शनि की यह युति सभी 12 राशियों पर किस प्रकार प्रभाव डाल सकती है।

Trending Videos
Surya Shani Yuti 2026 sun saturn in pisces horoscope predictions for 12 zodiac-signs
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस दौरान खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लेना फायदेमंद रहेगा। बड़े निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना बेहतर होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखना लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Shani Yuti 2026 sun saturn in pisces horoscope predictions for 12 zodiac-signs
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी या व्यापार में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। मित्रों और परिचितों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने के संकेत हैं।
 

Surya Shani Yuti 2026 sun saturn in pisces horoscope predictions for 12 zodiac-signs
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सुधार संभव है, लेकिन काम के प्रति लापरवाही से बचना जरूरी होगा।

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें

विज्ञापन
Surya Shani Yuti 2026 sun saturn in pisces horoscope predictions for 12 zodiac-signs
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है। लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई साझेदारी या सौदे बनने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed