पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र के सिंह राशि में गोचर से केतु की छाया का पड़ेगा प्रभाव, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के दरवाजे

Wed, 01 Jul 2026 02:19 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

जुलाई माह में शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से केतु संग युति बनेगी। जिससे कई राशियों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
venus transit in leo on 4 july and also ketu in leo these zodiac sign will be lucky
शुक्र-केतु युति - फोटो : अमर उजाला
जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और 4 जुलाई 2026 को सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि की अपनी यात्रा को पूरी करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ योगों का निर्माण होगा। आपको बता दें कि सिंह राशि में पहले से ही केतु विराजमान हैं, ऐसे में केतु-शुक्र की युति सिंह राशि मे होगी यानी शुक्र अब केतु की छाया में रहेंगे। इसके अलावा सूर्यदेव भी सिंह राशि में हैं जिससे 4 जुलाई इस राशि में शुक्र, केतु और सूर्य की युति भी बनेगी। लेकिन आज हम आपको सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति से होने वाला ज्योतिषीय प्रभाव के बारे में विस्तार से बताएंगे और इसका किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा उसके बारे में भी जानेंगे। 


 
venus transit in leo on 4 july and also ketu in leo these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि में शुक्र केतु की युति - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शुक्र-केतु युति का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र को सुख, प्यार, सौंदर्य, कला और वैभव और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है, वहीं केतु अलगाव और आध्यात्म आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जब शुक्र और केतु की युति होती है तो इसका प्रभाव संबंधों, प्यार, और आध्यात्म से ज्यादा होता है। शुक्र-केतु की युति का प्रभाव कई राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शुक्र-केतु युति से किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। 
venus transit in leo on 4 july and also ketu in leo these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर शुक्र-केतु की युति
सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। आय में इजाफे का योग बनेगा। इस दौरान आर्थिक स्थितियां काफी बेहतर रहेंगी। नौकरीपेशा लोग शुक्र-केतु की युति से भौतिक सुख-सुविधाओं की चीजों का आनंद उठाने में कामयाब होंगे। लाभ के अवसरों में इजाफा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कुछ नए तरह के मौके आपके खाते में आ सकते हैं। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in leo on 4 july and also ketu in leo these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर शुक्र-केतु युति का प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन अच्छे से बीतेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग और अच्छी संभावनाओं का निर्माण होगा। आय के एक से अधिक स्त्रोतों को निर्माण होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहेगी। आने वाले दिनों में आपका आर्थिक और सामाजिक पक्ष ज्यादा मजबूत देखने को मिलेगा। रुका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। पुराने कानूनी मामलों में आपकी जीत होगी। परिवार से सदस्यों का साथ मिलेगा।

Shani Nakshatra Parivartan: कल शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, धन हानि से बचने के लिए ये 4 राशियां करें उपाय


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
venus transit in leo on 4 july and also ketu in leo these zodiac sign will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर शुक्र-केतु युति का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही बेहतर और शुभ साबित होंगे। शुक्र-केतु की युति से आपके मन में शांति और सुकून रहेगा। परिवार संग अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर पर धन का आवागमन बेहतर ढ़ंग से बनेगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित आपको कोई बड़ा लाभ आने वाले दिनों में आपको मिल सकता है। लेकिन इस दौरान आपको अपने लेन-देन से संबंधित सभी तरह के पक्षों का ध्यान रखना होगा। आय के अतिरिक्त स्तोत्रों से आपको लाभ होता दिखाई देगा। 

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed