सब्सक्राइब करें

Venus Transit: शुक्र गोचर से बना गजलक्ष्मी योग, इन राशियों पर देवी लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 18 May 2026 04:04 PM IST
सार

Venus Transit: 14 मई से शुक्र मिथुन राशि में हैं और गुरु के साथ युति करके गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग से आने वाले दिनों में कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
venus transit in mithun rashi and make gajlakshami rajyog auspicious for these zodiac sign
गजलक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala
Venus Transit 2026:  सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र बीते 14 मई को मिथुन राशि में गोचर कर लिया है। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने से बहुत ही शुभ और लाभकारी योग गजलक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु-शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनता है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। शुक्र के मिथुन राशि में गोचर करने और गुरु के साथ युति करके गजलक्ष्मी राजयोग बनने से कुछ राशि वालों का काफी अच्छा आने वाले दिन में मिलने वाला है। आइए जानते हैं गजलक्ष्मी राजयोग से किन-किन राशियों को फायदा मिलने के योग हैं। 
venus transit in mithun rashi and make gajlakshami rajyog auspicious for these zodiac sign
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर गजलक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
शुक्र का गोचर और गजलक्ष्मी राजयोग बनने से वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन में साथी संग अच्छा समय बीतेगा। 
Trending Videos
venus transit in mithun rashi and make gajlakshami rajyog auspicious for these zodiac sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
शुक्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर का अच्छा लाभ मिलेगा और आने वाले दिन में इस राशि के जातकों को पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके खर्चों में कमी आएगी और बचत में इजाफा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने आपका वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। इस दौरान आपको अपने जनसंपर्कों का फायदा भी बेहतर  तरीके से आपको मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in mithun rashi and make gajlakshami rajyog auspicious for these zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर शुक्र गोचर का प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर आने वाले दिनों के लिहाज से वरदान साबित होता है। आपके रूके हुए काम इस दौरान जल्द से जल्द पूरे होंगे। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी और किसी तरह का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी योजनाएं कारगर साबित होंगी और आय में वृद्धि के अच्छे योग हैं। इस दौरान कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। 

Weekly Horoscope 18 To 24 May: रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
venus transit in mithun rashi and make gajlakshami rajyog auspicious for these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर और गजलक्ष्मी राजयोग का बनना बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। आपकी आय में बढोतरी के योग हैं और  भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपको इस दौरान बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। 

मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed