पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता और खुशियों का मिलेगा बड़ा तोहफा

Fri, 03 Jul 2026 11:00 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:00 AM IST
सार

Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026: जुलाई 2026 का नया सप्ताह 05 जुलाई से 11 जुलाई तक कई राशियों के लिए खास बदलाव लेकर आ सकता है। 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026: 05 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों के लिए भाग्योदय, आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और रुके हुए कार्यों में प्रगति के मजबूत योग बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, संबंधों, खर्चों और कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह सप्ताह कई लोगों के लिए नई खुशियां लेकर आएगा, तो कुछ को संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी।

Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएग। इस सप्ताह आपको किसी भी काम में आलस्य या लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। संतान पक्ष की ओर से मानसिक कष्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का ख्याल रखें। साथ ही साथ वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी प्रकार के नियम का उल्लंघन करने से बचें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम समय पर निबटाना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें तथा धन का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ख्याल रखें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी की तरफ से मानसिक संबल मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी अड़चन के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति के सहयोग से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। कारोबार की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म में खूब रमेगा। तीर्थाटन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। सेहत की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप किसी रोग या बीमारी से पीड़ित चल रहे थे तो इस हफ्ते उसमें आराम मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसर लेकर आयेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजी-रोजगार के सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में कोई शुभचिंतक या फिर कहें मित्र काफी मददगार साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे निभाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी के पूरे योग बने हैं और आपको इस हफ्ते अपना कौशल दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह के अंत तक किसी बड़ी कारोबारी डील होने से बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको भाई-बहिन की ओर से कुछ चिंता रह सकती हैं, लेकिन अंतत: आप अपने बुद्धि-विवेक से समस्याओं को हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की फीलिंग्स को इग्नोर करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 05 to 11 July 2026 saptahik rashifal in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल और मनचाहे फल देने वाला है। सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर और बाहर दोनों जगह आपको स्वजनों और शुभचिंतकों से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के टारगेट समय से पूर्व पूरे होने पर मन हर्षित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार को आगे बढ़ाने की अभिलाषा पूर्ण होगी। बीते समय में किए हुए निवेश का अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आपके जनसंपर्क आपके लाभ के लिए कार्य करेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। यदि आप राजनीति या समाज सेवा के कार्य से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। किसी प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मेल-मिलाप के योग बनेंगे। लव लाइफ और मैरिड लाइफ सुखमय बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed