
Saptahik Rashifal (08-14 September): कैसा बीतेगा सितंबर का दूसरा सप्ताह? यहा पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 08- 14 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।



मेष राशि
मेष राशि के लोग साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। ये हर चुनौती को अपनाने में आगे रहते हैं लेकिन जल्दबाज़ी और गुस्सा इनके लिए कई बार कठिनाई भी खड़ी कर देता है।
राशि स्वामी: इनके स्वामी मंगल हैं, जो साहस और ऊर्जा के प्रतीक हैं। मंगल की शक्ति इन्हें आगे बढ़ने का हौसला देती है।
साप्ताहिक भविष्यफल: यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शुरुआत में कुछ रुके हुए काम पूरे होकर राहत देंगे और नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदे का रास्ता खोल सकती है। लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, आपको निर्णय लेने में सावधानी रखनी होगी। खासकर निवेश या साझेदारी से जुड़े कामों में जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, ऐसे में संयम बनाए रखना ही बेहतर होगा। निजी जीवन में परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और प्रेम संबंधों में भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत पड़ेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, लेकिन सेहत में तनाव और थकान जैसी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।
साप्ताहिक उपाय: रोज़ सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सूर्याष्टक का पाठ करें।

वृष राशि
वृष राशि के जातक स्थिर, धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं। इन्हें जीवन की सुंदर और सुखद चीज़ों से लगाव रहता है।
राशि स्वामी: शुक्र इनका स्वामी है, जो प्रेम, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक है।
साप्ताहिक भविष्यफल: इस सप्ताह आपको अपने कामकाज और फैसलों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। शुरुआती दिनों में जल्दबाज़ी से लिया गया कोई भी निर्णय आपके फायदे को कम कर सकता है। कामकाज के दौरान विरोधियों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस समय संभलकर चलना होगा और किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। रिश्तों में गलतफहमियां पनप सकती हैं, जिन्हें बातचीत से दूर करना जरूरी रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा, जबकि दांपत्य जीवन में साथी की भावनाओं की कद्र करना महत्वपूर्ण होगा।
साप्ताहिक उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग चतुर, बातूनी और बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं। ये जहां जाते हैं, वहां अपनी उपस्थिति से माहौल को हल्का और आकर्षक बना देते हैं।
राशि स्वामी: बुध ग्रह इनका स्वामी है, जो विवेक, बुद्धिमत्ता और संवाद का कारक है।
साप्ताहिक भविष्यफल: यह सप्ताह आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। शुरुआत से ही सहयोग और समर्थन मिलता दिखाई देगा। मित्रों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और ईमानदारी की सराहना होगी। प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना भी है। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी। घर-परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में मनमुटाव और शक से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत थोड़ी चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मन को प्रसन्न करेगी।
साप्ताहिक उपाय: तुलसी जी की सेवा करें और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भावुक, संवेदनशील और परिवार-प्रेमी होते हैं। ये रिश्तों को संभालने में माहिर होते हैं लेकिन छोटी-सी बात से आहत भी हो सकते हैं।
राशि स्वामी: चंद्रमा इसका स्वामी है, जो भावनाओं और मन का कारक है।
साप्ताहिक भविष्यफल: यह सप्ताह आपके लिए सावधानी से आगे बढ़ने का समय है। सेहत और रिश्तों दोनों ही मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। सामाजिक छवि बनाए रखने के लिए संयमित व्यवहार अपनाएं और शॉर्टकट से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सीनियर सराहेंगे, लेकिन सप्ताह के आगे बढ़ने के साथ कुछ गलत निर्णय मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़े फैसले सोच-समझकर लें और कागजी काम में सतर्क रहें। पैसों के मामलों में भी सावधानी जरूरी है। प्रेम जीवन में साथी पर अपने विचार थोपने की बजाय उनकी भावनाओं की कद्र करें, तभी रिश्ते टिकाऊ बनेंगे।
साप्ताहिक उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
कमेंट
कमेंट X