फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (27 Jul-2 Aug 2026): इन 4 राशियों के लिए कमाल का रहेगा सप्ताह, ये राशियां बरतें सावधानी

Mon, 27 Jul 2026 05:00 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 27 Jul 2026 05:00 AM IST
सार

Weekly Horoscope (27 July to 2 August 2026): जुलाई का आधिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
Weekly Horoscope - फोटो : AI

Saptahik Rashifal (27 July to 2 August 2026):  जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिष के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान बुध मार्गी होंगे और शनि वक्री होंगे। इसके अलावा सूर्य और गुरु की विशेष युति बनेगी, जो कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलेगी। ग्रहों की बदलती स्थिति और बनने वाले विभिन्न योग करियर, व्यवसाय, आर्थिक हालात और सेहत पर अपना प्रभाव डालते हैं। इस दौरान कुछ लोगों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ के लिए यह समय सामान्य रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष अग्नि तत्व की राशि है और इसके स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह राशि साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक मानी जाती है। इस राशि के लोग चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।

साप्ताहिक राशिफल:
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर और कारोबार में सकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी। सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की प्राप्ति संभव है। भूमि या संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और मनोरंजन या यात्रा पर खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के अंत तक कोई महत्वपूर्ण कारोबारी डील पूरी हो सकती है और व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है और इसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह राशि स्थिरता, धैर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक मानी जाती है।

साप्ताहिक राशिफल:
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। करियर और व्यवसाय में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए काम में लापरवाही से बचना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और गुस्से पर नियंत्रण रखें। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी सदस्य की सेहत या घरेलू विवाद चिंता का कारण बन सकता है। इस दौरान व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

व्यापारियों के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन बाद में अचानक लाभ के योग बन सकते हैं। हालांकि खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें।

उपाय: प्रतिदिन पहली रोटी गाय को खिलाएं और श्रीयंत्र की विधिपूर्वक पूजा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन वायु तत्व की राशि है और इसके स्वामी बुध ग्रह हैं। यह राशि बुद्धिमत्ता, संचार कौशल और चंचल स्वभाव के लिए जानी जाती है।

साप्ताहिक राशिफल:
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। रोजगार और करियर में आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की इच्छा भी पूरी हो सकती है। सप्ताह का शुरुआती समय व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा और आय में वृद्धि के संकेत मिलेंगे।

व्यवसाय विस्तार के प्रयास सफल होंगे, खासकर विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय बेहद शुभ है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी और नवविवाहितों को संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के अंत में आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे और धार्मिक यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 July to 2 August 2026 saptahik rashifal in hindi weekly prediction
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं। यह राशि भावनाओं, संवेदनशीलता और परिवार के प्रति लगाव का प्रतीक मानी जाती है।

साप्ताहिक राशिफल:
इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। अपने योजनाबद्ध कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। इस समय नई योजनाओं को शुरू करने की बजाय उन्हें सही समय के लिए सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

सप्ताह के मध्य में काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो थकान भरी और उम्मीद से कम फल देने वाली हो सकती है। इससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। इस दौरान बड़ों और शुभचिंतकों की सलाह को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed