{"_id":"697f83ead6fb5078c100484f","slug":"weekly-love-horoscope-2-8-february-2026-auspicious-trigrahi-yoga-for-these-zodiac-signs-in-hindi-2026-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weekly Love Horoscope: फरवरी का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए लाएगा प्यार की सौगात, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Weekly Love Horoscope: फरवरी का पहला सप्ताह इन राशियों के लिए लाएगा प्यार की सौगात, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:31 PM IST
सार
Weekly Love Predictions: फरवरी के पहले सप्ताह में बना त्रिग्रही योग कई राशियों के प्रेम जीवन के लिए खास रहेगा। सूर्य, मंगल और शुक्र की मकर राशि में युति से रिश्तों में गहराई और आपसी समझ बढ़ेगी।
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
Link Copied
Saptahik Love Rashifal(02-08n February): फरवरी का पहला सप्ताह प्रेम और रिश्तों के लिहाज़ से कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान सूर्य, मंगल और शुक्र की मकर राशि में युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सीधे प्रेम संबंधों पर देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में यह योग रिश्तों में स्थिरता, आकर्षण और भावनात्मक गहराई बढ़ाने का संकेत दे रहा है, वहीं सप्ताह के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन प्रेम जीवन में नए अनुभव और ताजगी ला सकता है।
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके प्रेम जीवन के लिए संतोषजनक रहेगी। आप अपने रिश्ते को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे और अपनी इच्छा के अनुसार कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर भ्रम या गलतफहमी हो सकती है। ऐसे समय में बहस करने के बजाय शांति और समझदारी से बातचीत करना आपके रिश्ते के लिए बेहतर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत रोमांस और सुखद पलों से भरी रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी या पार्टनर के साथ शॉपिंग या बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है। संयम और धैर्य से काम लेना ज़रूरी होगा।
4 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में यदि आप लापरवाही से बचेंगे तो प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जैसे-जैसे सप्ताह आगे बढ़ेगा, परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आती जाएँगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और रिश्ते में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे।
विज्ञापन
5 of 13
साप्ताहिक लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में आपसी लगाव और भरोसा मजबूत होता दिखाई देगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी लव लाइफ से जुड़ी कोई अच्छी या सकारात्मक खबर मिल सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में अहंकार या ज़िद की वजह से टकराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अपने ईगो को पीछे रखकर रिश्ते को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X