फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल 2026: वृषभ सहित इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की, नौकरी के बनेंगे योग

Sun, 18 Oct 2026 11:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 18 Oct 2026 11:59 AM IST
सार

Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026: अक्तूबर का नया सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। जातकों को बड़ी सफलता और मनचाही नौकरी मिलने की अधिक संभावनाएं रहेंगी। वहीं, कुछ लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला

Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026: नवमी-अष्टमी के संयोग के बीच अक्तूबर के नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में 19 से 25 अक्तूबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति और उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव कई जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। वहीं, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा बुध तुला राशि में स्थित रहेंगे और 24 अक्तूबर को वक्री हो जाएंगे। इसी सप्ताह दशहरा का पर्व भी मनाया जाएगा, जिससे धार्मिक दृष्टि से इस समय का महत्व और बढ़ जाएगा।


ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए तरक्की, मान-सम्मान और नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जबकि व्यापार करने वालों को नई योजनाओं से लाभ होने की उम्मीद रहेगी। ऐसे में आइए इन  भाग्यशाली राशियों को जानते हैं।

Trending Videos
Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह फलदायी रह सकता है। इस दौरान आपको धैर्य का परिणाम प्राप्त होगा। कोई मन की नौकरी के योग बनेंगे। इसके अलावा हर काम में तुरंत सफलता मिलने की उम्मीद अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना आप असानी से कर पाएंगे। साथी को कोई बड़ा उपहार आप देंगे, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता साबित करने के अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, कामकाज की बढ़ती व्यस्तता से आपको धन लाभ के योग भी मिलेंगे। वहीं, विवाह के मार्ग की बाधाएं दूर होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह निजी संबंधों के सिलसिले में यात्रा करने के योग भी बन सकते हैं। नौकरी को लेकर अपनों से बात करेंगे। कारोबार में कुछ नया करने में आपको कामयाबी मिलेगी। 
मंगल गोचर 2026: अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के योग
इन चार राशि वालों के कष्टों से भरे रहेंगे 2 महीने, रिश्ते-बिजनेस और करियर में होगी उथल-पुथल

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह फलदायी रह सकता है। कुछ मामलों में आपको सफलता और संतुष्टि मिल सकती है, जबकि कुछ कामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। यह समय आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला न करें। विदेश यात्रा के काम से जुड़े मामले में राहत मिलती दिख रही है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Horoscope 19 to 25 October 2026 saptahik rashifal
साप्ताहिक राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कई मामलों में अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी इच्छाओं को पूरा करने और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। इस समय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  कारोबार में आपको विस्तार का लाभ मिल सकता है। कारोबार में नए तरह का प्रोजेक्ट और कामकाज में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी भी अवसर का लाभ उठाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। कोई बड़ा अवसर इस सप्ताह आपके हाथ लग सकता है। 
31 अक्तूबर को होगा साल 2026 का बड़ा गोचर, इन 4 राशि के लोगों का मजबूत होगा भाग्य और पूरे होंगे सभी सपने
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed