हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। हाथ में छोटी-बड़ी आड़ी तिरछी कई रेखाएं बनी होती हैं। कभी-कभी इन रेखाओं से मिलकर हथेलियों में कुछ चिन्हों का निर्माण होता है। ये चिन्ह शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार रेखाओं से बनने वाले कुछ चिन्ह बहुत ही शुभ होते हैं जैसे स्वास्तिक, शंख, चक्र, कमल आदि। यदि किसी व्यक्ति के हाथों में ये चिन्ह बने होते हैं तो उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इन चिन्हों से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि, संपत्ति आदि के योग का पता चलता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा चिन्ह क्या शुभ फल प्रदान करता है।
हस्तरेखा: आपकी हथेली पर भी हैं ये 4 शुभ निशान, तो बहुत भाग्यशाली हैं आप
शंख का चिन्ह
हिन्दू धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना गया है। शंख को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। शंख को विजय का सूचक कहा गया है। हस्तेरखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति व्यक्ति के हाथ में शंख का चिन्ह बना होता है तो उसे जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों को हर कार्य में विजय प्राप्त होती है। इनके शत्रु भी इनसे परास्त होते हैं।
चक्र का चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार बहुत भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ में चक्र का चिन्ह पाया जाता है। यदि किसी के हाथ में चक्र का चिन्ह बना होता है। उसके पास अपार धन संपदा रहती है। ऐसे व्यक्ति को राजा के समान पद और प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। इसके अलावा उच्च कोटि के संतों के भी हाथ में चक्र का चिन्ह पाया जाता है।
स्वास्तिक का चिन्ह
स्वास्तिक का चिन्ह बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है। इसे भगवान गणेश का प्रतीक माना गया है, इसलिए हर पूजा पाठ या धार्मिक कार्य से पूर्व स्वास्तिक का चिन्ह अवश्य बनाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में स्वास्तिक का चिन्ह बना होता है। वही बहुत ही धर्म परायण और सत्कर्मी होता है। इसी गुण के कारण ऐसे व्यक्ति हमेशा मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
कमल का चिन्ह
कमल स्वयं धन की देवी मां लक्ष्मी का आसन है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में कमल का चिन्ह होता है, वह अतुलनी धन संपत्ति का मालिक बनता है। ऐसे लोग नौकर चाकरों से भरा हुआ ऐशो-आराम का जीवन बितातें हैं।

कमेंट
कमेंट X