Sham Ko Jhadu Kyon Nahin Lagate: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या मानी जाती है, जिसका हमारे दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। इसके अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर के रख-रखाव तक बहुत से नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इन्हीं नियमों में एक महत्वपूर्ण नियम झाड़ू से भी जुड़ा है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और मान्यता है कि यह केवल घर की सफाई ही नहीं, बल्कि दुर्भाग्य, अभाव और नकारात्मकता को भी दूर करती है। इसी कारण इसका वास्तु और ज्योतिष दोनों में विशेष महत्व बताया गया है।
Vastu Tips For Broom: झाड़ू लगाने की ये आदत बन सकती है आर्थिक तंगी का कारण, जरूर जान लें ये नियम
वास्तु के अनुसार यदि शाम के समय झाड़ू का उपयोग करना और कुछ नियमों का ध्यान न रखना परेशानी का कारण बन सकता है। आइए जानें कि शाम के समय झाड़ू से जुड़े कौन-कौन से नियम बताए गए हैं।
शाम के समय झाड़ू लगाने से बचें
हिंदू परंपरा में झाड़ू को लक्ष्मी जी का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। वास्तु में भी यह बात कही गई है कि शाम को झाड़ू लगाने से लक्ष्मी जी की कृपा कम होती है और घर में आर्थिक तंगी का असर बढ़ सकता है। यदि बहुत जरूरी हो, तो झाड़ू का सम्मान करते हुए उसे प्रणाम कर ही इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का आशीर्वाद घर से बाहर चला जाता है।
Vastu Tips: तरक्की और धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये पांच उपाय, हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
झाड़ू रखने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी भी कूड़ेदान या गंदे स्थान के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। झाड़ू को हमेशा साफ स्थान पर रखें। यदि इसे घर की पश्चिम दिशा या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाए, तो यह शुभ माना जाता है और इससे घर में सौभाग्य तथा सुख-समृद्धि बढ़ती है।
झाड़ू को कैसे रखें
अक्सर लोग झाड़ू को दीवार के सहारे खड़ा कर देते हैं, जबकि वास्तु के अनुसार यह उचित नहीं माना गया है। इससे झाड़ू का निरादर होता है। झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटाकर रखना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि किसी के पैरों से झाड़ू नहीं छूनी चाहिए। यदि अनजाने में ऐसा हो जाए, तो क्षमा मांगनी चाहिए।
टूटी-फूटी झाड़ू घर में न रखें
वास्तु के अनुसार घर में टूटी-घिसी झाड़ू रखना अशुभ माना गया है। ऐसी झाड़ू से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और इसे माता लक्ष्मी की नाराजगी का कारण भी माना जाता है। बेकार या खराब झाड़ू घर में आर्थिक समस्याएं बढ़ाने का कारण बन सकती हैं, इसलिए इन्हें तुरंत बदल देना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X