सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips For New Home: नए घर मे शिफ्ट होने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, बनी रहेगी खुशहाली

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 17 Nov 2025 12:35 PM IST
सार

Vastu Tips: नए घर में शिफ्ट होते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इनसे व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि नए घर में शिफ्ट होते समय वास्तु के किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu Tips For New Home things to remember before moving into a new house naye ghar ke liye vastu niyam
नए घर से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Amar Ujala

Naye Ghar Ke Liye Vastu Niyam:   नए घर में प्रवेश करना व्यक्ति के जीवन का बहुत कीमती और यादगार पल होता है। ऐसे में आप अपने मकान को सजाने के लिए कई प्रकार की सजावट भी करते हैं। तो वहीं वास्तु शास्त्र में नए घर मे शिफ्ट होने को लेकर कई जरूरी नियम बनाए गए हैं। अगर आप वास्तुशास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर उसमें शिफ्ट होते समय इन बातों का ध्यान रखें तो आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी जल्द ही नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन महत्वपूर्ण वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखें।  

Trending Videos
Vastu Tips For New Home things to remember before moving into a new house naye ghar ke liye vastu niyam
नए घर से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Freepik
घर के मेन गेट से जुड़े वास्तु नियम 


वास्तु के अनुसार नए घर में शिफ्ट होने से पहले इस बात का ख्याल जरूर रखें कि उसका मुख्य द्वार उत्तर-पूर्व दिशा में हो। साथ ही घर के गेट के सामने किसी अन्य व्यक्ति के घर की सीढ़ी या गेट न बना हो। इसके अलावा, मुख्य द्वार पर पर्याप्त मात्रा में रोशनी भी जरूर आनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips For New Home things to remember before moving into a new house naye ghar ke liye vastu niyam
नए घर से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Freepik
बेडरूम से जुड़े वास्तु नियम
 

वास्तु के अनुसार नए घर में शिफ्ट होने से पहले इस बात का ख्याल जरूर रखें कि मास्टर बेडरूम कमरे का दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना उत्तम माना जाता है। इससे कमरे में शांति का माहौल बना रहता है और घर में समृद्धि भी आती है। साथ ही घर में कभी भी शीशे को अपने बेड के ठीक सामने न लगाएं। ऐसा करने से वहां नकारात्मकता फैल सकती है। 

Vastu Tips For New Home things to remember before moving into a new house naye ghar ke liye vastu niyam
नए घर से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Freepik
किचन से जुड़े वास्तु नियम


नए मकान में शिफ्ट होने से पहले यह जरूर देख लें कि रसोईघर किस दिशा में है। वास्तु के अनुसार गलत स्थान पर किचन होने से अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Vastu Tips For New Home things to remember before moving into a new house naye ghar ke liye vastu niyam
नए घर से जुड़े वास्तु नियम - फोटो : Freepik
घर की सीढ़ियों से जुड़े वास्तु नियम


वास्तु के अनुसार, घर में सीढ़ियां कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं बनवानी चाहिए। सीढ़ियां हमेशा पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण के ओर उठी होनी चाहिए। वहीं कई लोग सीढ़ियों के नीचे पानी का नल, बाथरूम, टॉयलेट, जूते-चप्पलों का स्थान बना लेते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत माना गया है। 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed