सब्सक्राइब करें

तीन लाख की कार के लिए छह लाख रुपये में खरीदा VIP नंबर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 09 Jul 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
0001 number bought in 6 lakh for 3 lakhs maruti alto car
Alto VIP number - फोटो : Social

कहते हैं शौक बड़ी चीज है और कुछ लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कीमत नहीं देखते। असर देखने में आया है लोग अपनी कार के लिए VIP नंबर लेना पसंद करते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है, लेकिन जरा सोचिये अगर कोई व्यक्ति कार की कुल कीमत की दुगनी कीमत देकर VIP नंबर खरीदे तो ऐसे इंसान को आप क्या कहेंगे? यही कि शौक बड़ी चीज है। VIP नंबर के लिए लगाई सबसे ऊंची बोली जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी 3 लाख रुपए की मारुति ऑल्टो कार के लिए VIP नंबर “0001” खरीदने के लिए 5 लाख 21 हजार रुपये खर्च कर दिए। उस व्यक्ति को VIP नंबर के लिए कुल 6 लाख खर्च करने पड़े जोकि वाकई चौंकाने वाला है। 

मर्सिडीज को छोड़कर यह नंबर ऑल्टो को मिला

बीते शुक्रवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बीएस-6 कैटेगरी के चौपहिया वाहनों के लिए पिछले दिनों खोली गई नई पंजीयन सीरीज RJ45CM 0001नंबर के लिए नीलामी की गई। कई लोगों ने इसमें आवेदन किया था। खास बात यह है कि आवेदन करने आये लोगो के पास ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज तक थी। लेकिन जयपुर के संजय ने अपनी ऑल्टो के लिए 5.21 लाख की सबसे ऊंची बोली लगाई। RTO के राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ जब मर्सिडीज को छोड़कर यह नंबर मारुति ऑल्टो को मिला। क्योकिं 1.5 लाख पहुंचते ही मर्सिडीज का मालिक मालिक बोली बीच में छोड़कर चला गया।

VIP नंबर के लिए चुकाई मोटी रकम

  • मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमत : 3.02 लाख रुपये
  • नंबर के लिए बोली : 5.21 लाख रुपये
  • आवेदन का DD : 1.01 लाख रुपये
  • नंबर की कुल कीमत : 6.22 लाख रुपये

 
 

Trending Videos

जैगुआर पर 16 लाख की नंबर प्लेट  

0001 number bought in 6 lakh for 3 lakhs maruti alto car
rahul taneja
जयपुर के रहने वाले राहुल तनेजा ने 4 गाड़ियों की नंबर प्लेट के लिए 40 लाख रुपये खर्च कर दिए। राहुल का शुरू से ही एक नंबर से खास लगाव है। उनके मोबाइल और लैंड लाइन के अंतिम सात नंबर और कारों के नंबर भी एक ही हैं। इसी वजह से राहुल की चारों गाड़ियों के नंबर भी 1 है। राहुल का कहना है कि उन्हें 1 नंबर से खासा लगाव है और जिंदगी में नंबर एक पर ही रहना है। राहुल ने जैगुआर XJ लग्जरी सेडान की रजिस्ट्रेशन प्लेट के लिए 16 लाख रुपये खर्च किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

10.3 लाख में BMW की नंबर प्लेट

0001 number bought in 6 lakh for 3 lakhs maruti alto car
Rahul Taneja BMW - फोटो : AmarUjala
जयपुर के ही रहने वाले राहुल तनेजा ने अपनी जैगुआर की नंबर प्लेट के लिए 16 लाख रुपये खर्च किए थे। राहुल ने 2011 में अपनी पहली लग्जरी कार के लिए BMW 5 के लिए 10.31 लाख रुपये खर्चे थे। बाद में राहुल ने BMW 5 बेच दिया, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर अपने नाम रखा और बाद में BMW 7 सीरीज की कार इस रजिस्ट्रेशन नंबर को इस्तेमाल किया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed