सब्सक्राइब करें

2020 Hyundai Verna facelift की तस्वीर लॉन्च से पहले आई सामने, कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है सेडान कार

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 24 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
hyundai verna facelift images hyundai verna facelift 2020 launch date in india hyundai motors
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Team-BHP
Hyundai Motor India Limited (HMIL) (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) भारतीय बाजार में 2020 Verna facelift (2020 वरना फेसलिफ्ट) को इसी महीने लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही 2020 Verna facelift की तस्वीरें जारी की थी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस कार को डीलरशिप में देखा गया है। कंपनी ने एलान किया है कि वह अपनी इस सेडान कार के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में 26 मार्च को लॉन्च करेगी। और इसके साथ ही भारतीय बाजार में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते दुनियाभर में कई कार्यक्रम स्थगित किए गए हैं। ऐसे में ऐसी संभावना है कि कंपनी इसके लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दे। हालांकि फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
Trending Videos
hyundai verna facelift images hyundai verna facelift 2020 launch date in india hyundai motors
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Team-BHP
न्यू लाइन अप
दक्षिण कोरियाई ऑटो निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में अपने पूरे कार लाइन अप को नया कर रही है। कंपनी नए और अपडेटेड उत्पाद बाजार में पेश कर रही है। कंपनी ने पिछले साल Venue (वेन्यू) से इसकी शुरूआत की थी। इसके बाद ह्यूंदै ने भारतीय बाजार में हैचबैक कार Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 निऑस) और सबकॉम्पैक्ट सेडान कार Aura (ऑरा) लॉन्च की। अब कंपनी इसी महीने 2020 Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और 2020 Verna facelift (2020 वर्ना फेसलिफ्ट) लॉन्च करने जा रही है। ह्यूंदै ने कुछ दिनों पहले Verna की लॉन्चिंग को लेकर एक टीजर रिलीज किया था। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक रूप से एलान किया कि Verna facelift इसी महीने भारत में लॉन्च होगी। 2020 Verna facelift में उन्नत कनेक्टिविटी फीचर ब्लू लिंक भी दिया गया है जो ह्यूंदै की पहली सी-सेगमेंट सेडान कार होगी। कंपनी ने इसे फीचर को सबसे पहले अपनी sub-caompact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) कार Venue में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai verna facelift images hyundai verna facelift 2020 launch date in india hyundai motors
Hyundai Verna Facelift 2020 Blue Link - फोटो : Hyundai
ब्लू लिंक के फीचर
Verna facelift में एडवांस्ड ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है। इसके जरिए ग्राहक ब्लू लिंक के कनेक्टेड कार सर्विस का रिमोट से इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर की खासियतें-
  • इंजन स्टार्ट/स्टॉप (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन)
  • क्लाइमेट कंट्रोल (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) 
  • डोर लॉक/अनलॉक 
  • व्हीकल के स्टेटस की जानकारी, जैसे- इंजन, HVAC, दरवाजे, टायर प्रेशर की जानकारी, फ्यूल के स्तर की जानकारी 
  • व्हीकल अलर्ट (जीयो फेंस, स्पीड, टाइम फेंस, वैलेट, व्हीकल स्टेटस और व्हीकल चोरी का अलर्ट) 
  • स्मार्ट वाच से भी मिलेगा नोटिफिकेशन 
Hello Blue Link (हेलो ब्लू लिंक) बोलकर कॉलिंग, मौसम की जानकारी, समय और तारीख, लाइव क्रिकेट स्कोर की जानकारी मिल जाएगी। 
hyundai verna facelift images hyundai verna facelift 2020 launch date in india hyundai motors
Hyundai Verna Facelift 2020 - फोटो : Hyundai
इंजन
Verna facelift 2020 में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी अपनी इस इंजन को पिछले साल लॉन्च की गई कार Venue (वेन्यू) में पहली बार दिया था। कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल Grand i10 Nios और Aura में भी किया है। Venue की तरह ही न्यू Verna में 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) मिलेगा। वहीं 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। 

नई Verna के इंजन के कुछ हिस्सों को कंपनी की सेकंड जेनरेशन Creta में भी लगाया गया है। ऐसे में कार के साथ 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दोनों इंजन विकल्पों के साथ स्टैंडर्ड होगा। वहीं पेट्रोल 6-स्पीड IVT (इंटेलिजेंट वैरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ भी मिलेगा और डीजल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा। 
विज्ञापन
hyundai verna facelift images hyundai verna facelift 2020 launch date in india hyundai motors
Hyundai Verna Facelift 2020 - फोटो : Hyundai
फीचर्स
कार में ओवरऑल ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कार के फ्रंट लुक में बहुत ज्यादा बदलाव किया गया है। कार में क्रोम फिनिश वाली एक नई कास्केडिंग ग्रिल, LED हैडलैंप्स मिलेगी। कार के रियर में भी नई  LED टेललैंप्स और नया बंपर मिलेगा। अपडेटेड कार में नए डुअल-टोन डायमंड-कट एलॉय व्हील्स और सिल्वर डोर हैंडल्स देखने को मिल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed