{"_id":"61610bb98ebc3e6299338942","slug":"nissan-magnite-price-hike-nissan-magnite-price-increase-in-october-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nissan Magnite: सस्ती एसयूवी निसान मैग्नाइट हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Nissan Magnite: सस्ती एसयूवी निसान मैग्नाइट हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nissan Magnite Price Hike : Nissan India (निसान इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। दिसंबर 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने के बाद से दूसरी बार मैग्नाइट की कीमत बढ़ाई गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा, एसयूवी में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ी हुई कीमतें अक्तूबर से लागू हो गई हैं। मैग्नाइट एसयूवी के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में अलग-अलग इजाफा किया गया है।
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
इंजन और पावर
निसान मैग्नाइट दो इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 99 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

Trending Videos
Nissan Magnite Interior
- फोटो : Nissan
मिलते हैं शानदार फीचर्स
मैग्नाइट एसयूवी के एक्सटीरियर में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील, और LED DRL के साथ एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में एक वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, जेबीएल स्पीकर, LED स्कफ प्लेट, एंबिएंट लाइटिंग और पडल लैंप जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

- फोटो : PTI
खूब हो रही बिक्री
निसान ने हाल ही में सितंबर के महीने में घरेलू थोक बिक्री में 2,816 यूनिट्स का आंकड़ा दर्ज किया है। इसमें निसान और डैटसन दोनों रेंज के वाहन शामिल हैं। इसका एक बड़ा श्रेय एक बार फिर मैग्नाइट एसयूवी को जाता है जिसे अब तक 65,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है।

Nissan Magnite Rear
- फोटो : Nissan
वर्चुअल सेल्स एडवाइजर
इस बीच, निसान इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अपनी नई वर्चुअल सेल्स एडवाइजर शुरू करने की घोषणा की है। इस नई पहल के साथ, कंपनी का लक्ष्य कार निर्माता के बिक्री अधिकारियों के साथ रियल-टाइम में बातचीत के जरिए ग्राहकों को एंड-टू-एंड कार खरीदने में मदद पहुंचाना है।