सब्सक्राइब करें

स्कूटर राइडिंग जरा संभलकर, कहीं मुश्किल में न पड़ जाए जान 

amarujala.com-Written By: अमित द्विवेदी Updated Mon, 06 Mar 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
scooter riding tips, be careful while riding a scooter
ऑटोमेटिक स्कूटर
भारत में स्कूटर की बिक्री में जबर्दस्त वृद्वि दर्ज की जा रही है। जहां एक ओर मोटरसाइकिलों की बिक्री में गिरावट दिख रही है तो वहीं ऑटोमेटिक स्कूटरों की बिक्री टॉप गियर में है। बहुत सारी महिलाएं आज के समय में स्‍कूटर चलाती हैं ये राइडिंग टिप्स उन्हीं के लिए है। क्योंकि आजकल बहुत सी दुर्घटनाओं में महिलाएं अपनी जान गंवा रही हैं। 


 
Trending Videos

पहले लगाएं हेलमेट फिर करें स्‍कूटर स्‍टार्ट

scooter riding tips, be careful while riding a scooter
ऑटोमेटिक स्कूटर राइडिंग टिप्स
कभी भी बिना हेलमेट लगाए अपना स्कूटर स्टार्ट न करें। भले ही आप शॉर्ट डिस्टेंस पर निकल रहे हों लेकिन आपको बता दें कि दुर्घटना दूरी देखकर नहीं घटती। अगर आपने अच्छा हेलमेट पहन रखा है तो मानकर चलिए की आपकी जान 80 फीसदी सुरक्षित है। क्योंकि दुपहिया वाहनों की दुर्घटना में सबसे पहले सर पर चोट लगती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हील पहनकर न करें स्कूटर राइड

scooter riding tips, be careful while riding a scooter
स्कूटर राइड
अक्सर लड़कियां या फिर महिलाएं हाई हील पहनकर स्कूटर चलाती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप जानबूझकर अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं। हील पहनकर राइडिंग के दौरान जब ट्रैफिक में या फिर किसी इमरजेंसी में आप अपना पैर सड़क पर टिकाते हैं तो बैलेंस नहीं बनता और इसके परिणामस्वरूप आप गिरना तय है। स्कूटर राइडिंग के दौरान हमेशा पैर में जूते होने चाहिए। 

 
scooter riding tips, be careful while riding a scooter
स्कूटर राइड
जब स्कूटर पर करें पिलियन राइडिंग
अक्सर आपने स्कूटर पर बैठे लोगों को अजीब अवस्‍था में देखा होगा क्योंकि उनको पता ही नहीं होता कि वो अपना पैर कहां टिकाएं, इसलिए वो अपना पैर लटकाए रखते हैं। इससे न सिर्फ राइडर को चोट लगने का अंदेशा बना रहता है बल्कि पिलियन राइडर भी खतरे में रहता है। अगर आप पिलियन राइडिंग करने जा रहे हैं तो स्कूटर के फुट पेग को स्कूटर पर बैठने से पहले बाहर निकाल लें। जब राइडर स्कूटर चला रहा हो और वह कहीं रुके तो आप उसके साथ अपना पैर नीचे न टिकाएं नहीं तो चोट लग जाएगी। आप अपना पैर तब तक ऊपर रखें जब तक आप स्कूटर पर बैठे हैं।
 
विज्ञापन

स्कूटर के साइड ग्लास को कभी बाहर न निकालें

scooter riding tips, be careful while riding a scooter
स्कूटर
अक्सर लोग स्कूटर खरीदने के बाद सबसे पहले उसके साइड में लगे दोनों रियर व्यू मिरर को बाहर निकाल देते हैं। ये मिरर बहुत काम के होते हैं और राइडिंग के दौरान आपको पीछे से आ रहे वाहनों पर नजर रखने में मदद करते हैं। इसको निकालकर आप अपने आपको खतरे में झोंक देते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed