{"_id":"651d72b067fa82d06f057086","slug":"automobile-manufacturers-hikes-prices-of-best-selling-cars-and-suvs-amid-festive-season-2023-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Price Hike: त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच कारें, एसयूवी हो गईं महंगी, जानें अब कितनी करनी होगी जेब ढीली","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Price Hike: त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच कारें, एसयूवी हो गईं महंगी, जानें अब कितनी करनी होगी जेब ढीली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 07:42 PM IST
त्योहारी सीजन में बढ़ती मांग के बीच ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने एक अक्तूबर से सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों और एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस वजह से अब नई कार खरीदने वाले उपभोक्ताओं को जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने थार, स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 300 और एक्सयूवी 700 मॉडल की कीमतें 81,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं।
Trending Videos
2 of 4
Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
जबकि दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख किआ ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी सेल्टोस और मल्टीपर्पस व्हीकल कैरेंस की कीमत 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै ने अपनी एसयूवी वेन्यू और ट्यूशॉ की कीमतों में 48,000 रुपये तक का इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Honda Amaze
- फोटो : Honda Cars India
जापानी कार निर्माता होंडा ने अपने लोकप्रिय सिटी और अमेज मॉडल की कीमत में लगभग 8,000 रुपये की मामूली बढ़ोतरी की है। कार निर्माता दावा करते रहे हैं कि पिछले साल इनपुट की कीमतें बढ़ गई थीं, लेकिन उन्होंने उस समय उपभोक्ताओं से बढ़ी हुई लागत नहीं वसूलने का फैसला किया। साफ तौर पर, चूंकि इन लोकप्रिय मॉडलों की मांग स्थिर बनी हुई है, उनमें से कुछ के पास ग्राहकों की वेटिंग लिस्ट भी है, ऑटो कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है।
4 of 4
Kia Carens
- फोटो : Kia
किआ इंडिया ने कहा कि कंपनी ने शुरुआती कीमतों को एक इंट्रोडक्ट्री पेशकश के रूप में पेश किया था और अब उसके सेल्टोस के मामले में छह महीने के बाद बदलाव किया गया है। कार निर्माता एक-दूसरे की कीमतों पर नजर रखते हैं क्योंकि वे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में बाजार हिस्सेदारी खोना नहीं चाहते हैं। इसलिए, कीमतें बढ़ने पर उनके लिए एक-दूसरे की देखा-देखी करना कोई नई बात नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।