{"_id":"6aa8eac0908776b01108b0a3","slug":"bmw-m-1000-n-rburgring-edition-what-makes-these-100-unit-bikes-special-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खास रंग, कार्बन व्हील्स व वन ऑफ 100 टैग: बीएमडब्ल्यू की इन बाइक्स में क्या है खास? जो बनाता है इसे एक्सक्लूसिव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
खास रंग, कार्बन व्हील्स व वन ऑफ 100 टैग: बीएमडब्ल्यू की इन बाइक्स में क्या है खास? जो बनाता है इसे एक्सक्लूसिव
Tue, 15 Sep 2026 12:22 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:22 PM IST
सार
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी फ्लैगशिप एम परफॉर्मेंस बाइक रेंज के तहत एम1000 आरआर, एम 1000 आर और एम 1000 एक्सआर के बेहद एक्सक्लूसिव 100 जाह्रे नूर्बुर्गिंग एडिशन पेश किए हैं। दुनिया भर में इसके प्रत्येक मॉडल के सिर्फ 100-100 यूनिट्स की बनाई जाएंगी, यानी कुल 300 बाइक्स की बेची जाएंगी। कार्बन-फाइबर व्हील्स से लेकर खास नूर्बर्गिंग ग्रीन पेंट तक, आखिर इन बाइक्स में ऐसा क्या खास है, जो इन्हें दुनिया के सबसे कीमती कलेक्टर्स एडिशन में शामिल किया गया है?
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू मोटरराड बाइक्स
- फोटो : bmwmotorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के नूर्बर्गिंग सर्किट (Nürburgring Circuit) की 2027 में आने वाली 100वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने एक बेहद खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी तीन पावरफुल एम-सीरीज मोटरसाइकिलों के 100 याहरे नूर्बर्गिंग स्पेशल एडिशन पेश किए हैं।
बीएमडब्ल्यू मोटरराड बाइक्स
- फोटो : bmwmotorcycles
हर बाइक पर लिखा होगा वन ऑफ 100
इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी एक्सक्लूसिविटी है। बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर, एम 1000 आर और एम 1000 एक्सआर में से हर मॉडल की सिर्फ 100 यूनिट दुनिया भर में बनाई जाएंगी।
बाइक के एयरबॉक्स कवर पर वन ऑफ 100 मार्किंग दी गई है। इसका मतलब है कि हर बाइक इस बेहद सीमित प्रोडक्शन रन का हिस्सा होने की अपनी पहचान साथ लेकर चलेगी।
नूर्बर्गिंग ग्रीन में खास लुक
बाइक्स लवर्स को इनका कलर भी काफी आकर्षित कर सकता है। तीनों को एतिहासिक नूर्बर्गिंग ग्रीन पेंट फिनिश दी गई है।
इसके साथ खास एनिवर्सरी डिकल्स और नॉर्डश्लाइफ से जुड़े डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्यूल टैंक पर नूर्बर्गिंग की प्रसिद्ध नॉर्डश्लाइफ का ग्राफिक दिया गया है, जिससे बाइक का कनेक्शन सीधे रेस ट्रैक से दिखाई देता है।
कार्बन व्हील्स बनेगी बड़ी खासियत
सिर्फ रंग और स्टिकर की वजह से ही इसे स्पेशन और खास एडिशन नहीं माना जा रहा है। इन तीनों बाइक्स में कार्बन-फाइबर व्हील्स दिए गए हैं। इनके साथ ब्लैक-फिनिश्ड रियर स्विंगआर्म और रियर सब-फ्रेम मिलता है। यानी नर्बर्गरिंग एडिशन में स्टाइलिंग के साथ प्रीमियम हार्डवेयर का टच भी बरकरार रखा गया है।
सीट पर भी मिलेगा 100 का खास टच
बाइक की सीट को भी स्पेशल एडिशन के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें उप 100 ग्राहाकों को अल्कांतारा -लुक फिनिश के साथ 100 की एम्ब्रॉयडरी दी गई है।
इससे बाइक के कॉकपिट एरिया में भी एनिवर्सरी एडिशन की अलग पहचान दिखाई देती है।
एम ट्रैक पैकेज होगा स्टैंडर्ड
तीनों मोटरसाइकिल्स में एम ट्रैक पैकेज को स्टैंडर्ड रखा गया है। यानी यह सिर्फ कॉस्मेटिक स्पेशल एडिशन नहीं है, बल्कि बीएमडब्ल्यू के एम परफॉर्मेंस पैकेज को भी इसमें शामिल किया गया है।
बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर और एम 1000 आर के साथ एम कवर किट भी दिया जाता है। इसके अलावा हर बाइक के साथ खास एम मोटरसाइकिल मैट और रियर पैडॉक स्टैंड भी मिलता है।

तीनों बाइक अलग, लेकिन अंदाज एक
हालांकि तीनों बाइक्स को एक ही नूर्बर्गिंग थीम में तैयार किया गया है, लेकिन इनका कैरेक्टर अलग है।
बीएमडब्ल्यू एम1000 आरआर
यह तीनों में सबसे ज्यादा ट्रैक-फोकस्ड सुपरस्पोर्ट बाइक है। इसका फोकस एयरोडायनामिक्स, हल्के निर्माण और रेसट्रैक पर तेज लैप टाइम हासिल करने पर है।
बीएमडब्ल्यू एम1000 आर
यह एक हाइपर-नेकेड बाइक है, जिसमें सुपरबाइक जैसी परफॉर्मेंस को ज्यादा खुले और रोड-फोकस्ड लेआउट में पेश किया गया है। इसका जोर पावर, एगिलिटी और राइडर फीडबैक पर है।
बीएमडब्ल्यू एम1000 एक्सआर
यह तीनों में सबसे ज्यादा बहुमुखी बाइक है। इसमें हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के साथ लंबी दूरी के लिए ज्यादा आरामदायक एर्गोनॉमिक्स का कॉम्बिनेशन मिलता है।
सिर्फ 300 बाइक, इसलिए कलेक्टर के लिए खास
इस पूरे एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी संख्या को लेकर माना जा रहा है। एम1000 आरआर की 100, एम 1000 आर की 100 और एम 1000 एक्सआर की 100 यूनिट यानी दुनिया भर में कुल सिर्फ 300 बाइक।
इसलिए इनका महत्व सिर्फ परफॉर्मेंस या लुक तक सीमित नहीं है। सीमित प्रोडक्शन और नूर्बर्गिंग की 100वीं वर्षगांठ से जुड़ाव इन्हें कलेक्टर के लिहाज से भी खास बनाता है।
भारत में मिलेगी या नहीं?
फिलहाल बीएमडब्यू मोटरराड ने इन स्पेशल एडिशन बाइक्स के लिए भारत में कीमत या आधिकारिक उपलब्धता की जानकारी जारी नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि मोटरसाइकिलों की ऑर्डरिंग और मार्केट उपलब्धता की जानकारी अलग से घोषित की जाएगी।